{"_id":"5d4807c88ebc3e6cbf3f5a72","slug":"heavy-rain-lashes-in-parts-of-delhi-ncr-relief-from-humidity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 05 Aug 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को रविवार की भीषण उमस के बाद सोमवार की बारिश ने राहत दी है। सोमवार दोपहर बाद नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इससे मौसम में भी बदलाव आ गया है। उमस से राहत मिलने के साथ ही ठंडक से लोगों को राहत मिली है।
2 of 5
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई जगह लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि बीते दो-तीन दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण उमस का सामना कर रहे थे। रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों को राहत की सांस नहीं लेनी दी।
3 of 5
बारिश में भींगते हुए जातीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वानुमान है कि इस हफ्ते आने वाले दिनों में भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। लिहाजा, लोगों को उमस बेहाल करेगी। मंगलवार को दिल्ली में मानसून का औरेंज अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारिश
- फोटो : पीटीआई
सोमवार से लेकर शनिवार तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है इस दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच उमस का स्तर 89 फीसदी रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।