फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रा की किडनैपिंग के आरोपों में घिरा एक और बाबा, ये 5 पहले से तोड़ चुके हैं विश्वास

Thu, 02 Aug 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Aug 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
here is 5 big fake baba arrested for cheating
fake baba

देश में एक के बाद एक धोखेबाज कथित धर्मगुरूओं के खुलासे हो रहे हैं। इसके अलावा कई बाबाओं पर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज की गई है। ताजा मामला मुजफ्फरनगर का है, जहां जैन धर्मगुरु नयन सागर पर एक युवती के अपहरण का आरोप लगा है। हम आपको कुछ बड़े फर्जी बाबाओं के बारें में बताएंगे। 



दाती महाराज
राजस्थान की रहने वाली 25 साल की एक युवती ने बाबा दाती महाराज और उनके चेलों पर बलात्कार का आरोप लगाया है। यह मामला सबसे पहले दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में दर्ज कराया गया। इस मामले की जांच के दौरान कई बड़े चौकानें वाले मामले सामने आए थे। 

here is 5 big fake baba arrested for cheating
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
वीरेंद्र देव दीक्षित
यूपी, राजस्थान, दिल्ली में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम से आश्रम चालने वाले वीरेंद्र देव दीक्षित प अपनी शिष्याओं को बंधक बनाने और यौन शोषण करने का आरोप है। दीक्षित के खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है। अभी तक वह पकड़ में नहीं आया है।
here is 5 big fake baba arrested for cheating
आरोपी नागा बाबा
नागा बाबा
दिल्ली पुलिस ने एक महिला वकील की शिकायत पर छेड़छाड़, अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में खुद को नागा बाबा बताने वाले साधु को गिरफ्तार किया था। आरोपी रवि मिश्रा उर्फ रवि गिरी महाराज पिछले करीब पौने तीन माह से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने उसे रामलीला मैदान के नजदीक बने एक आश्रम से धर दबोचा था। फिलहाल उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
here is 5 big fake baba arrested for cheating
आशाराम बापू - फोटो : PTI
आसाराम
नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में जोधपुर की अदालत ने खुद को भगवान बताने वाले धर्मगुरु आसुमल हरपलाणी उर्फ आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आसाराम इस समय जोधपुर की केंद्रीय कारागार में अपनी सजा काट रहा है।
विज्ञापन
here is 5 big fake baba arrested for cheating
राम रहीम - फोटो : SOCIAL MEDIA
गुरमीत राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को आश्रम को दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 28 अगस्त, 2017 को 20 साल कैद की सजा सुनाई थी। दोषी ठहराए जाने के बाद पंजाब हरियाणा में उनके समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किया जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed