{"_id":"59cb93934f1c1bae538b4b64","slug":"honeypreet-has-five-big-options-to-get-relaxatation-from-legal-clutches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जमानत याचिका रद्द होने के बाद अब हनीप्रीत के पास बचे हैं सिर्फ ये रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत याचिका रद्द होने के बाद अब हनीप्रीत के पास बचे हैं सिर्फ ये रास्ते
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
honeypreet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल तक देश भर की निगाह इस बात पर टिकी हुई थी कि क्या होगा हनीप्रीत का... क्या वह जेल जाएंगी या कोर्ट से उसे जमानत मिल जाएगी। इन कयासों पर मंगलवार रात 8:00 बजे पूर्णविराम लग गया जब कोर्ट ने हनीप्रीत को अग्रिम जमानत देने से साफ इंकार कर दिया।
honeypreet
ये हैं वे पांच विकल्प जिनके रास्ते हनीप्रीत पुलिस गिरफ्तारी से बच सकती है....
पहला विकल्प: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत चाहे तो पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर कर सकती हैं। बता दें इससे पहले वह दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर चुकी हैं, जिस पर बीते मंगलवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए हनीप्रीत को तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने सिरे से हनीप्रीत की याचिका को गलत ठहराते हुए कहा कि आप दिल्ली हाईकोर्ट का समय बर्बाद कर रही हैं। आपके सिर पर तलवार लटक रही थी इसलिए आपने ये रास्ता अपनाया। हरियाणा पुलिस आपको तलाशती फिर रही है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर आप सही हैं तो पहले सामने आएं और कानून के साथ को-ऑपरेट करें। दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद में अब देखना यह होगा कि हनीप्रीत कौनसा रास्ता अपनाती हैं।

- फोटो : अमर उजाला
दूसरा विकल्प: हनीप्रीत दिल्ली के ही किसी कोर्ट में आत्म समर्पण कर सकती हैं। लेकिन हनीप्रीत के वकील का ये दावा है 'चूंकी हनीप्रीत का एक घर दिल्ली में है इस आधार पर वह दिल्ली में समर्पण कर सकती हैं।' ऐसे में अब हनीप्रीत दिल्ली की किसी स्थानीय अदालत में भी आत्म समर्पण कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
honeypreet
- फोटो : अमर उजाला
तीसरा विकल्प: हनीप्रीत के पास सीधे दिल्ली पुलिस के समक्ष समर्पण करने का रास्ता भी बाकी बचा है। वह कोर्ट न जाकर सीधे दिल्ली पुलिस को भी आत्म समर्पण भी कर सकती है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं इसके उलट हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हुआ है। हरियाणा में हनीप्रीत मोस्ट वांटेड की लिस्ट में हैं। हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ देश द्रोह व हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
हनीप्रीत
चौथा विकल्प : हनीप्रीत को दिल्ली से वह नहीं मिल पाया जो उन्हें चाहिए था। हनीप्रीत संभावना तलाशती हुई दिल्ली पहुंची लेकिन यहां से अब उन्हें उल्टे पैर लौटना पड़ेगा। उन्हें लगा था कि दिल्ली के रास्ते उन्हें राहत मिल सकती है लेकिन याचिका खारिज होने के साथ उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। ऐसे में अब हनीप्रीत के पास अब पंजाब या हरियाणा के किसी स्थानीय कोर्ट में आत्म समर्पण का रास्ता बचा है।