सब्सक्राइब करें

होली की भीड़ : स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम, ट्रेन में खाली नहीं सीट, रेलवे के इंतजाम हुए पस्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
huge crowd of passengers in view of holi at anand vihar railway station
आनंद विहार पर लगी यात्रियों भीड़ - फोटो : अमर उजाला

होली पर्व में महज एक दिन शेष हैं। इस पर्व में शरीक होने के लिए पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेन में भीड़ उमड़ पड़ी है। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे हर यात्री इस कोशिश में है कि किसी तरह ट्रेन के अंदर जाने का उसे मौका मिल जाए। आलम यह है कि पूर्वांचल दिशा जाने वाली हर ट्रेन दिल्ली के स्टेशनों से ही ठसाठस भरकर रवाना हो रही है। किसी ट्रेन में आरक्षित बर्थ उपलब्ध नहीं है। लिहाजा कई लोग अनारक्षित कोच में ही सफर करने को मजबूर हैं।

Trending Videos
huge crowd of passengers in view of holi at anand vihar railway station
स्टेशन जुटी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर इन दिनों भीड़ उमड़ पड़ी है। होली पर्व पर स्टेशन पहुंचने वालों की एक ही इच्छा है कि वह इस पर्व को अपने परिवार के साथ मिलजुल कर मनाएं। हालांकि, उनकी राह बेहद ही कठिन है। 15-20 घंटे का सफर हजारों लोगों को बैठकर पूरा करने की मजबूरी है। कोच के गेट से लेकर शौचालय के नजदीक तक की जगह खाली नहीं रहती। यह नजारा पूर्वांचल दिशा जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में ही नहीं, सभी नियमित ट्रेनों में है। इन ट्रेनों के सभी श्रेणी के कोच फुल है। यहां तक कि वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
huge crowd of passengers in view of holi at anand vihar railway station
रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

होली के एक दिन पूर्व भी किसी ट्रेन में टिकट नहीं
अगर आप आज गोरखपुर, लखनऊ समेत अन्य उत्तर प्रदेश के स्टेशन व बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, सिवान, बेतिया समेत अन्य स्टेशन की तरफ दिल्ली से जाने की सोच रहे हैं तो आपको अनारक्षित कोच में जद्दोजहद करके ही यात्रा करनी होगी। क्योंकि इस दिशा में जाने वाली महानंदा में वेटिंग टिकट भी नहीं है। इसी तरह नॉर्थ-ईस्ट, वैशाली, सीमांचल, विक्रमशीला, हमसफर, पूर्वा ट्रेन में आरक्षित बर्थ खाली नहीं है। वेटिंग टिकट भी इन ट्रेनों में उलब्ध नहीं है। लिहाजा आपकों अनारक्षित ट्रेन टिकट लेकर ही यात्रा करनी होगी। यहीं हालत होली स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन की भी है। 

huge crowd of passengers in view of holi at anand vihar railway station
आनंद विहार पर लगी यात्रियों भीड़ - फोटो : अमर उजाला

प्लेटफार्म व विश्रामालय में गुजार रहे हैं रात
होली पर्व में दिल्ली से ट्रेन यात्रा कर घर पहुंचने की ललक ऐसी है कि लोग स्टेशन पर ही रात भी गुजार रहे हैं। दरअसल उन्हें उम्मीद है कि अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे कोई स्पेशल ट्रेन की घोषणा करे और वह यात्रा कर अपनों के साथ होली पर्व में शरीक हो सकें। दिल्ली के आरक्षण केंद्र पर आरक्षित टिकट की चाह लेकर घंटों कतार में तो लोग लग रहे हैं, लेकिन जब काउंटर तक पहुंचने का नंबर आता है, तो उन्हें पता चलता है कि सीटें फुल हो गई हैं। मायूष होकर दूसरी ट्रेन का इंतजार करते हैं। 

विज्ञापन
huge crowd of passengers in view of holi at anand vihar railway station
किसी भी कीमत पर गांव जाना चाहते हैं यात्री - फोटो : अमर उजाला

टिकट काउंटर से लेकर प्लेटफार्म तक जद्दोजहद
दिल्ली के सभी स्टेशनों पर होली को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी है। आनंद विहार स्टेशन पर सबसे अधिक भीड़ है, क्योंकि यहां से सबसे अधिक पूर्वांचल के लिए ट्रेन चल रही है। इसी तरह नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली के प्लेटफार्म पर भी शाम के वक्त जबरदस्त भीड़ दिखी। पहले तो यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए परेशान होना पड़ रहा है। फिर ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने के दो घंटे पहले से ही कतारों में लगना पड़ रहा है। तब जाकर उन्हें ट्रेन के अंदर जाने का मौका मिल रहा है।

सारे इंतजाम नकाफी साबित
-उत्तर रेलवे ने इस साल कुल 171 फेरे के साथ 69 स्पेशल ट्रेन का संचालन किया
-41 ट्रेन में 56 अतिरिक्त कोच जोड़ कर चली ट्रेन-38 हजार अतिरिक्त बर्थ का किया गया था इंतजाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed