फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंतर-मंतर प्रदर्शन: गूगल का कनेक्शन कटा, भूल भुलैया बनी लुटियन दिल्ली; नहीं बने कैब के बिल, ऑनलाइन पेमेंट ठप

Mon, 20 Jul 2026 06:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 20 Jul 2026 06:53 PM IST
सार

इंटरनेट बंद होने का सीधा असर एप आधारित टैक्सी और बाइक सेवाओं पर भी पड़ा। नई दिल्ली पहुंचते ही कई यात्राओं का किराया मोबाइल पर अपडेट नहीं हुआ और बिल जनरेट नहीं हो सका।

विज्ञापन
Internet suspended in New Delhi Jantar Mantar protest directions Google Maps stopped working
नई दिल्ली में इंटरनेट बंद होने से सब हुए परेशान - फोटो : अमर उजाला

इंटरनेट बंद होने का सबसे बड़ा असर उन पुलिसकर्मियों पर पड़ा, जिन्हें सोमवार को कानून व्यवस्था संभालने के लिए नई दिल्ली बुलाया गया था। जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के बीच मंडी हाउस से करोल बाग और मंदिर मार्ग तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। इसका नतीजा यह हुआ कि दूसरे जिलों से ड्यूटी पर आए कई पुलिसकर्मी गूगल मैप नहीं खोल सके और अपनी तैनाती वाली जगह तक पहुंचने के लिए घंटों भटकते रहे। आखिरकार उन्हें लोगों से रास्ता पूछना पड़ा और कागज पर लिखे दिशा-निर्देश के सहारे ड्यूटी स्थल तक पहुंचना पड़ा।

Internet suspended in New Delhi Jantar Mantar protest directions Google Maps stopped working
ड्यूटी पर जाते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

दो पुलिस वाले पूछ-पूछकर ड्यूटी स्थल तक पहुंचे
ऐसे ही दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बन रहे एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव के पास लगाई गई थी। उनके पास ड्यूटी रोस्टर था, लेकिन उसमें केवल तैनाती स्थल का नाम लिखा था। इंटरनेट बंद होने से वे गूगल मैप नहीं चला सके। गोल मार्केट से पंडित पंत मार्ग तक भटकने के बाद उन्होंने ऑटो चालकों से रास्ता पूछा, लेकिन उन्हें भी इस नई जगह एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव की जानकारी नहीं थी। उन्हें इस जगह के पीछे की रोड पर तैनात किया गया था। बाद में कार्यालय के ब्रॉडबैंड इंटरनेट की मदद से उन्हें रास्ता खोजकर बताया गया और कागज पर प्रमुख सड़कें व चौराहे लिखकर दिए गए। दोनों पुलिसकर्मी आपस में कहते रहे कि अगर समय पर नहीं पहुंचे तो अनुपस्थित ही लगा दिया जाएगा।

Internet suspended in New Delhi Jantar Mantar protest directions Google Maps stopped working
ड्यूटी पर जाते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनकारी भी पूछते रहे रास्ता
दूर-दराज के इलाकों और दूसरे राज्यों से आए प्रदर्शनकारी भी नई दिल्ली की सड़कों पर एक-दूसरे से जंतर मंतर का रास्ता पूछते नजर आए। इंटरनेट सेवा ठप होने से मोबाइल मैप और लोकेशन शेयरिंग काम नहीं कर रही थी, जिससे अनजान लोगों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Internet suspended in New Delhi Jantar Mantar protest directions Google Maps stopped working
सीजेपी के समर्थक - फोटो : अमर उजाला

कैब और बाइक सवारों का हिसाब बिगड़ा
इंटरनेट बंद होने का सीधा असर एप आधारित टैक्सी और बाइक सेवाओं पर भी पड़ा। नई दिल्ली पहुंचते ही कई यात्राओं का किराया मोबाइल पर अपडेट नहीं हुआ और बिल जनरेट नहीं हो सका। ऐसे में यात्रियों और चालकों ने आपसी सहमति से अनुमान के आधार पर किराया तय किया। किसी ने कम तो किसी ने अधिक भुगतान किया।

विज्ञापन
Internet suspended in New Delhi Jantar Mantar protest directions Google Maps stopped working
सीजेपी के समर्थक - फोटो : अमर उजाला

ऑनलाइन भुगतान भी ठप
नई दिल्ली के दफ्तरों और बाजारों में रोजमर्रा की खरीदारी ज्यादातर ऑनलाइन भुगतान से होती है। इंटरनेट सेवा बंद रहने से दुकानों पर क्यूआर कोड काम नहीं कर पाए। लंच के समय सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई जिनके पास नकद नहीं था। कई लोगों ने परिचित दुकानों से उधार लेकर खाना खाया, जबकि कई लोग नकदी निकालने के लिए एटीएम तलाशते रहे। प्रदर्शन के मद्देनजर की गई इंटरनेट बंदी का सबसे बड़ा खामियाजा आखिरकार आम लोगों को भुगतना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed