फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल के शपथ ग्रहण में भी नजर आएंगे 'जूनियर मफलरमैन' आव्यान, पार्टी ने दिया विशेष आमंत्रण

Thu, 13 Feb 2020 06:37 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 13 Feb 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Junior Kejriwal Aavyan specially invited for oath taking ceremony of AAP
आव्यान तोमर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन जितनी चर्चा मुख्यमंत्री केजरीवाल की हुई उससे ज्यादा लोगों की जुबान पर 'छोटे केजरीवाल' की चर्चा रही। जूनियर केजरीवाल बन कर आए आव्यान तोमर ने लोगों का दिल जीत लिया। दिनभर केजरीवाल के रूप में आव्यान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। 16 फरवरी को केजरीवाल रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में 'जूनियर मफलरमैन' आव्यान एक बार फिर लोगों का दिल जीतते नजर आएंगे।


 
Junior Kejriwal Aavyan specially invited for oath taking ceremony of AAP
आव्यान तोमर - फोटो : पीटीआई

आम आदमी पार्टी की ओर से आव्यान तोमर को शपथ ग्रहण समारोह में विशेष आमंत्रण दिया गया है। इस बारे में आप पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कार्यक्रम में आव्यान को आमंत्रित करने की पुष्टि की। 

Junior Kejriwal Aavyan specially invited for oath taking ceremony of AAP
आव्यान तोमर - फोटो : पीटीआई

इसके बाद से ही लोग एक बार फिर आव्यान को जूनियर केजरीवाल के रूप में देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि मतगणना के दिन आव्यान केजरीवाल की तरह ही मरून स्वेटर, मफलर, पार्टी की टोपी और चश्मा पहन कर आए थे, जो केजरीवाल का बिल्कुल छोटा रूप लग रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Junior Kejriwal Aavyan specially invited for oath taking ceremony of AAP
आव्यान तोमर - फोटो : पीटीआई

लोगों के आकर्षण का केंद्र होने के कारण दिनभर आव्यान सो भी नहीं पाए थे। आव्यान की उम्र महज साल भर है। उन्होंने मतगणना वाले दिन केजरीवाल की ही तरह छोटी मूछें भी लगा रखी थीं, जो बेहद प्यारी लग रही थीं। 

विज्ञापन
Junior Kejriwal Aavyan specially invited for oath taking ceremony of AAP
आव्यान तोमर - फोटो : अमर उजाला

आव्यान अपने मां-बाप के साथ पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में रहते हैं। उनके पिता राहुल तोमर आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं और इससे पहले 2015 की मतगणना में आव्यान की बड़ी बहन को भी जूनियर केजरीवाल बना कर लाए थे। उस दौरान उन्होंने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed