फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस से थी पार्षद, 'आप' ने दिया टिकट तो बनीं विधायक, रोचक है राजकुमारी ढिल्लों की कहानी

Thu, 13 Feb 2020 04:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भूना ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Feb 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election Result: Rajkumari dhillon became MLA in Delhi, Happiness in the village
राजकुमारी ढिल्लों - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की। आप की इस जीत में कई चौंकाने वाले समीकरण सामने आए। इस चुनाव में जहां कई दिग्गज धराशयी हुई तो वहीं कई की किस्मत खुल गई। ऐसी ही कहानी है दिल्ली की हरिनगर सीट से नवनिर्वाचित विधायक राजकुमारी ढिल्लों की। वे कांग्रेस की पार्षद थीं। टिकट की घोषणा से 24 घंटे पहले आम आदमी पार्टी का  दामन थामा। टिकट मिली तो भाजपा के दिग्गज नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को कारारी मात दी और अब विधानसभा पहुंच गईं। आइए जानते हैं राजकुमारी ढिल्लों की कहानी...

Delhi Election Result: Rajkumari dhillon became MLA in Delhi, Happiness in the village
ग्रामीणों ने बांटी मिठाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजकुमारी ढिल्लों का संबंध हरियाणा के भूना के गांव नहला से है। यह इनका पैतृक गांव है। दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे आते ही गांव नहला में भी जश्न का माहौल हो गया और ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गए थे । दरअसल, दिल्ली की हरिनगर विधानसभा सीट से विधायक बनीं राजकुमारी ढिल्लों मूलरूप से गांव नहला निवासी हैं। गांव की बेटी के विधायक बनने पर ग्रामीण काफी खुश हैं।

Delhi Election Result: Rajkumari dhillon became MLA in Delhi, Happiness in the village
राजकुमारी ढिल्लों, अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजकुमारी ढिल्लों का परिवार 50 साल पहले ही दिल्ली शिफ्ट हो गया था लेकिन बीच में कभी वो परिवार सहित गांव में परिजनों से मिलने अवश्य आती रही हैं। राजकुमारी ढिल्लों ने इस सीट से भाजपा के दिग्गज नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को हराया है। राजकुमारी ढिल्लों के चचेरे भाई मंगतराम गांव में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव नतीजे आने के बाद बहन राजकुमारी का फोन आया और जीत की खबर दी। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन को बधाई दी और जल्द गांव आने का न्योता दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Election Result: Rajkumari dhillon became MLA in Delhi, Happiness in the village
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा। - फोटो : फाइल फोटो

मंगतराम का कहना है कि विधायक राजकुमारी ढिल्लों ने अगले माह गांव में सपरिवार आने की बात कही है। मंगतराम ने बताया कि 50 साल पहले राजकुमारी के पिता तेलुराम की दिल्ली में लिपिक के पद पर नौकरी लगी थी, जिसके बाद वो अपने परिवार सहित दिल्ली के हरिनगर शिफ्ट हो गए थे। मंगतराम ने बताया कि राजकुमारी की पांच एकड़ जमीन एवं पुश्तैनी घर आज भी गांव में है, जिसकी देखरेख उनके जिम्मे है।

 

विज्ञापन
Delhi Election Result: Rajkumari dhillon became MLA in Delhi, Happiness in the village
राजकुमारी ढिल्लों का घर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कांग्रेस की पार्षद थी राजकुमारी, टिकट घोषणा के 24 घंटे पहले शामिल हुई थी आप में

विधायक राजकुमारी ढिल्लों के भाई मंगतराम ने बताया कि राजकुमारी की गिनती हरिनगर विधानसभा की वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में होती थी। वो इस सीट से नगर निगम की सदस्य भी रह चुकी हैं। इस सीट से पहले आम आदमी पार्टी के ही जगदीप सिंह विधायक थे लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटकर महज 24 घंटे पहले पार्टी में शामिल हुई राजकुमारी को थमा दिया था, जिन्होंने 37 हजार से अधिक वोट लेकर भाजपा के तेजिंदरपाल बग्गा को हराया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed