फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः वो 5 कारण जिनसे अग्निकांड में बदल गया छोटा सा हादसा, चली गई 17 लोगों की जान

Tue, 12 Feb 2019 02:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 12 Feb 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
karol bagh hotel arpit palace fire 5 reasons behind tragic death of 17 peoples
karol bagh fire - फोटो : पीटीआई

मध्य दिल्ली के करोलबाग स्थित एक होटल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने करोलबाग आग हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। दिल्ली जैसे शहर में एक होटल में आग लग जाने से ऐसा भयावह हादसा होना बहुत बड़ी चूक दर्शाता है। यह दिखाता है कि न तो होटल प्रशासन न पुलिस प्रशासन इस तरह की किसी घटना के लिए तैयार थे। एक छोटी सी आग जिस तरह अग्निकांड में बदल गई और 17 लोगों की जान चली गई उसके पीछे ये 5 बड़े कारण देखे जा रहे हैं...

karol bagh hotel arpit palace fire 5 reasons behind tragic death of 17 peoples
karol bagh fire - फोटो : पीटीआई

पुलिस ने बताया कि आग करोलबाग में गुरुद्वारा रोड स्थित होटल अर्पित पैलेस में लगी। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह चार बजकर 35 मिनट पर मिली और तुरंत दमकल विभाग की 24 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे में 17 लोग मारे गए हैं। घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) सहित तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 17 लोगों के मौत की वजह ज्यादातर चश्मदीद दम घुटना बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि गलियारों में लकड़ी के पैनल लगे होने के कारण आग जल्दी फैल गई।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली: होटल अर्पित में लगी आग से 17 की मौत, CM ने मृतकों के लिए किया 5 लाख का एलान 

यह भी पढ़ें: करोलबाग होटल अग्निकांड: 17 लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया शोक, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम केजरीवाल

यह भी पढ़ें: दिल्लीः जब लगी होटल में आग तो सो रहे थे लोग, 17 की गई जान, तस्वीरों में देखें भयावह दृश्य

karol bagh hotel arpit palace fire 5 reasons behind tragic death of 17 peoples
karol bagh fire - फोटो : पीटीआई

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि 13 शव आरएमएल अस्पताल में हैं। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। घटना के वीडियो में दो लोग जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत की चौथी मंजिल से कूदते नजर आ रहे हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ इस्तेमाल किए अग्निशामक मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि अंदर फंसे लोगों ने आग बुझाकर वहां से निकलने की कोशिश की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
karol bagh hotel arpit palace fire 5 reasons behind tragic death of 17 peoples
karol bagh fire - फोटो : पीटीआई

वहीं एनडीएमसी का कहना है कि दिल्ली के करोलबाग इलाके के अर्पित पैलेस होटल में मंगलवार की तड़के लगी भीषण आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनडीएमसी ने कहा कि होटल की इमारत में सबसे पहले दूसरी मंजिल पर आग लगी। इस होटल को अक्तूबर 2005 में लाइसेंस दिया गया और हर साल इसका नवीनीकरण हो रहा था। पिछली बार लाइसेंस का नवीनीकरण 25 मई 2018 को किया गया था जो इस साल 31 मार्च तक मान्य है। अधिकारी ने बताया, ‘घटनास्थल से प्राप्त जानकारी से पता चला है कि 12 फरवरी को तड़के साढ़े तीन बजे दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

विज्ञापन
karol bagh hotel arpit palace fire 5 reasons behind tragic death of 17 peoples
karol bagh fire - फोटो : पीटीआई

सूत्रों के अनुसार होटल में फायर इमर्जेंसी के हिसाब से भारी लापरवाही बरती गई थी। फ़ायर इमर्जेंसी एक्जिट रूट न होने से समस्या ने भयावह रूप लिया। फ़ायर ब्रिगेड के पास भी पर्याप्त इंतज़ाम नहीं हैं। ब्रिगेड की हाइड्रोलिक सीढ़ियां भी समय पर नहीं खुल पाई। माना जा रहा है कि यदि फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक सीढ़ियां समय पर खुलती तो हादसा इतना वीभत्स न होता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed