जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत का असर दिल्ली की यातायात व्यवस्था पर पड़ा। दिल्ली के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई और कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सुबह से लगे जाम की वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दो से तीन घंटे तक लगे।
2 of 7
किसान महापंचायत के कारण दिल्ली की रफ्तार थमी
- फोटो : ANI
किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर से लेकर दिल्ली के कई इलाकों में लगाए गए बेरिकेड की वजह से लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि दिल्ली यातायात पुलिस ने किसान महापंचायत को लेकर नई दिल्ली के इलाके में संभावित जाम को लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी थी।
3 of 7
किसान महापंचायत के कारण दिल्ली की रफ्तार थमी
- फोटो : ANI
सोमवार सुबह से ही किसानों की महापंचायत को देखते हुए पुलिस दिल्ली के गाजीपुर, चिल्ला, सिंघु, टिकरी, दिल्ली-गुरुग्राम रोड, दिल्ली-फरीदाबाद रोड, अप्सरा सहित कई बॉर्डरों पर बेरिकेड और कंक्रीट के बोल्डर लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। बेरिकेडिंग होने की वजह से दिल्ली आने वाले वाहन वहां से एक साथ नहीं निकल नहीं पा रहे थे, जिससे वहां कई किलोमीटर तक जाम लग गया।
4 of 7
किसान महापंचायत ने दिल्ली की रफ्तार थामी
- फोटो : ANI
पुलिस की तलाशी और किसानों के आने से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, एनएच-9, नोएडा लिंक रोड, कालंदी कुंज पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। सोमवार होने की वजह से कार्यालय आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें जाम में लंबा इंतजार करना पड़ा और अपने गंतव्य तक पहुंचने में उन्हें दो से तीन घंटे लग गए। डीएनडी फ्लाईओवर पर भी लोगों को जाम से दो चार होना पड़ा। इन जगहों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
5 of 7
दिल्ली के हर बॉर्डर पर वाहनों को किया जा रहा चैक
- फोटो : ANI
दिल्ली-उत्तर प्रदेश के बॉर्डर के अलावा सिंघू, टिकरी जैसे दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर और दिल्ली-गुरुग्राम सड़कों पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके अलावा दिल्ली के भीतरी इलाके में बेरिकेड लगे होने की वजह से कई जगहों पर लंबा जाम लग गया। लोग लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से यातायात पुलिस को जाम के बारे में अवगत करा रहे थे। यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बॉर्डरों पर वाहनों की जांच की वजह से आवाजाही धीमी हो गई है, जिसके कारण वाहनों की कतार लग गई।