फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीसी गुप्ता ने हाईकोर्ट में डाली बेल याचिका, जांच में 6 कंपनियों के नाम आए सामने

Fri, 21 Sep 2018 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 21 Sep 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
land scam Rs 126 crore in Yamuna Authority PC Gupta filed petition in HC
land scam ex ceo pc gupta
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 126 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले में पुलिस के मेरठ भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पूर्व सीईओ व सेवानिवृत्त आईएएस पीसी गुप्ता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होते ही हाईकोर्ट में बेल याचिका डाल दी है।
land scam Rs 126 crore in Yamuna Authority PC Gupta filed petition in HC
land scam ex ceo pc gupta
वहीं, इसकी जानकारी लगते ही पुलिस याचिका खारिज कराने के लिए पर्याप्त सबूत जुटाने में जुट गई है। पुलिस की जांच में घोटाले में छह नई कंपनियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनके नाम से जमीन खरीद-फरोख्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, पुख्ता सबूत एकत्रित कर हाईकोर्ट में पेश करने की तैयार की जा रही है।
land scam Rs 126 crore in Yamuna Authority PC Gupta filed petition in HC
पूर्व सीईओ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का प्रयास है कि पीसी गुप्ता को जमानत नहीं मिले और याचिका खारिज हो जाए। वहीं, चार्जशीट तैयार करने और जांच के दौरान पुलिस को बड़ी जानकारी यह मिली है कि नामजद आरोपियों के रिश्तेदार व करीबियों के अलावा घोटाले की जमीन खरीद-फरोख्त में छह कंपनियां और शामिल थीं। इनको भी पुलिस ने नोटिस भेजा है, लेकिन वहां से अभी तक पुलिस को ठोस जवाब नहीं मिला है। ये कंपनियां भी नामजद आरोपियों के करीबियों की ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
land scam Rs 126 crore in Yamuna Authority PC Gupta filed petition in HC
demo pic

एफआईआर की सभी धाराओं में पेश की है चार्जशीट: सीओ  
सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि पीसी गुप्ता के खिलाफ 3543 पेज की चार्जशीट पेश की गई है। चार्जशीट के छह सेट तैयार कराए गए हैं। चार्जशीट दाखिल होते ही पीसी गुप्ता की तरफ से हाईकोर्ट में बेल याचिका भी डाल दी गई है। अब हाईकोर्ट में पर्याप्त साक्ष्य पेश किए जाएंगे। जिन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जांच में वह आरोप सही पाए गए हैं। इससे सभी धाराओं में चार्जशीट दाखिल की गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed