फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LGBT is worrying about getting out from NRC

एलजीबीटी को सता रही है एनआरसी से बाहर होने की चिंता, कैसे साबित करें खुद को देश का नागरिक

Sun, 22 Dec 2019 10:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Dec 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
LGBT is worrying about getting out from NRC
नागरिकता कानून के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

जंतर मंतर पर रविवार को एलजीबीटी समूह के सदस्यों ने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे उन्हें बाहर रहना पड़ सकता है। सदस्यों ने कहा कि कई सदस्य ऐसे हैं जिनके परिवारों ने उन्हें बेदखल कर दिया है जबकि कुछ ऐसे भी हैं जिनके दस्तावेजों में लिंग को लेकर सवाल उठेंगे। ऐसे में हमारे सामने अपनी नागरिकता साबित करने का संकट पैदा हो जाएगा।

विज्ञापन

LGBT is worrying about getting out from NRC
नागरिकता कानून के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

असम के लखीमपुर निवासी रितूपर्णा ने कहा कि एलजीबीटी समूह के सदस्यों के लिए परेशानी और बढ़ जाएगी। क्योंकि कई सदस्यों को पहले ही परिवारों से दूर किया जा चुका है। कुछ सदस्यों ने दबी जुबान में यह भी कहा कि घरों में उनके साथ हुई हिंसा की वजह से छोड़कर आए हैं। उनके पास सिर्फ आधार कार्ड है जबकि दस्तावेजों के लिए दोबारा घर वापस लौटना संभव नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

LGBT is worrying about getting out from NRC
नागरिकता कानून के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

ट्रांसजेंडर सदस्यों का कहना था कि उनके स्कूली प्रमाण पत्र और पहचान पत्र में अलग अलग पहचान हैं। क्योंकि शुरुआती दिनों न तो घरवालों को इस बारे में जानकारी थी और अगर हुई भी तो इसे छुपाया गया। अब व्यस्क होने पर उन्हें आगे इतनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, अंदाजा नहीं था।

विज्ञापन

LGBT is worrying about getting out from NRC
नागरिकता कानून के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

रितुपर्णा का कहना है कि असम में एनआरसी की वजह से 2000 ट्रांस वुमेन को बाहर कर दिया गया। 24 वर्षीय रे ने बताया कि दस्तावेजों में वह पुरुष हैं। अगर देश में एनआरसी को लागू किया जाता है तो वह खुद को कैसे साबित कर सकेंगी। 

LGBT is worrying about getting out from NRC
नागरिकता कानून के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

मनोचिकित्सक दिव्या का कहना है कि एनआरसी की वजह से कुछ व्यावहारिक दिक्कतों का एलजीबीटी समूह को सामना करना पड़ता है। इस वजह से पूरे देश की एनआरसी से उन्हें बाहर किए जाने का खतरा है। इस वजह से समूह के सदस्यों की चिंता और तनाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कुछ सदस्यों में डिप्रेशन की भी शिकायतें लगातार आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed