फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में मौसम की आंखमिचौली जारी, कही घूप तो कही हो रही बारिश

Fri, 20 Jul 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
light rain in delhi ncr weather change
rain - फोटो : लाल सिंह

राजधानी में बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण तेज बारिश में ही नहीं, बल्कि हल्की बारिश में भी सड़कों पर जलभराव होने लगा है। विगत दिनों की भांति शुक्रवार को भी बारिश के दौरान कई जगह जलभराव हुआ, जबकि गत दिनों की तुलना में काफी हल्की बारिश हुई। इसके चलते कई जगहों पर यातायात भी बाधित रहा।



(सभी फोटा- लाल सिंह/एएनआई, अमर उजाला)

light rain in delhi ncr weather change
rain - फोटो : लाल सिंह

बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार जताये थे। दिल्ली में तेज बारिश का पूर्वानुमान तो रोज हो रहा है लेकिन बारिश उस हिसाब से नहीं हो रही। राजधानी में शुक्रवार को बारिश के दौरान पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद रोड, ईस्ट गोकुलपुरी, सीलमपुर, लक्ष्मी नगर, शकरपुर, प्रीत विहार, आनंद विहार, जगतपुरी, निर्माण विहार, शाहदरा, जाफराबाद, उस्मानपुर, मयूर विहार आदि इलाकों में जलभराव हुआ, वहीं उत्तरी दिल्ली में मॉल रोड, जहांगीरपुरी, राजेंद्र नगर, कीर्ति नगर, पटेल नगर, न्यू रोहतक रोड के अलावा आईटीओ, राजघाट आदि जगह पर भी जलभराव हुआ। 

light rain in delhi ncr weather change
rain - फोटो : ani

बारिश में सदर बाजार स्थित बस्ती जुलान में एक बिल्डिंग और सीताराम बाजार में एक मकान गिरा। वहीं, चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर के पास एक मकान की दीवार गिर गई। इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
light rain in delhi ncr weather change
rain

बारिश के दौरान आईटीओ, धौला कुंआ, सरदार पटेल मार्ग, रिंग रोड, रिज रोड, विकास मार्ग, आश्रम, लाजपत नगर आदि जगह बारिश में जलभराव होने के कारण यातायात जाम हुआ। इन स्थानों पर बारिश बंद होने के कई घंटे बाद तक यातायात व्यवस्था चरमराई रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed