फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस यंग इंडिया का खिताब जीत चुकी पूनम सिन्हा की राजनीतिक पारी शुरू, राजनाथ को देंगी चुनौती

Tue, 16 Apr 2019 04:31 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Apr 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: Poonam sinha joins SP know all about her
- फोटो : file photo

पूनम सिन्हा का जन्म 3 नवंबर 1949 को हैदराबाद में हुआ था। इन्होंने 1968 में मिस यंग इंडिया का खिताब जीता था। इसके इनकी शादी शत्रुघ्न सिन्हा से 1980 में हुई थी। इनके तीन बच्चे लव, कुश और सोनाक्षी सिन्हा हैं। शत्रुघ्न से शादी के बाद इन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। आज इन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है। 

Lok sabha election 2019: Poonam sinha joins SP know all about her
- फोटो : ट्वीटर
गौरतलब है कि पूनम ने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर फिल्म का कॉन्ट्रेक्ट हासिल किया था। इन्होंने कोमल नाम से एक्टिंग की शुरूआत की थी। पूनम ने कई हिट फिल्में की, जिनमें 'जिगरी दोस्त', 'आदमी और इंसान', 'आग और दाग', 'सबक', 'शैतान', 'दिल दीवाना', 'ड्रीम गर्ल', 'जोधा अकबर' जैसी फिल्में शामिल हैं।
 
Lok sabha election 2019: Poonam sinha joins SP know all about her

शत्रुघ्न पुणे से अभिनय की पढ़ाई खत्म करके फिल्मों में काम कर रहे थे, तभी उनकी नजर पूनम पर पड़ी और उन्हें प्यार हो गया। शत्रुघ्न सिन्हा ने इनकी जानकारी अपने बड़े भाई राम सिन्हा को दी। राम शत्रुघ्न शादी की बात करने पूनम के घर गए। इस पर पूनम की मां भड़क गई। उन्होंने शादी करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: Poonam sinha joins SP know all about her

बहरहाल अब राजनीतिक पारी शुरू कर चुकी पूनम पहली ही इनिंग में भाजपा के दिग्गज राजनाथ सिंह को चुनौती देने वाली हैं। पूनम लखनऊ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी और 18 अप्रैल को नामांकन करेंगी। हालांकि पहले पूनम सिन्हा के जेडीयू के टिकट पर बिहार से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन आज उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली। 

विज्ञापन
Lok sabha election 2019: Poonam sinha joins SP know all about her
आपको बता दें कि लखनऊ सीट पर 6 मई को मतदान होगा। बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह उम्मीदवार हैं। उन्होंने मंगलवार को ही रोड शो करने के बाद नामांकन दाखिल किया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed