फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी ने लगाया मोहब्बत पर पहरा, तो सिसोदिया ने प्रेमी जोड़ों को दिया ये ऑफर

Thu, 04 May 2017 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 May 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
 manish sisodia offers love couples to come Delhi for romance
manish sisodia

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवतियों से हो रहे छेड़छाड़ को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड जैसा कदम सही है, लेकिन अगर कोई लड़का-लड़की साथ-साथ जा रहे हो, तो उन्हें बेवजह परेशान करना ठीक नहीं। ऐसा करना 18वीं सदी में वापस जाने जैसा होगा। उन्होंने यूपी के प्रेमी जोड़ों को ऑफर देते हुए कहा, 'आप दिल्ली आइए और दिल खोलकर प्यार करिए।'

'एमसीडी में बहुत घोटाले'

 manish sisodia offers love couples to come Delhi for romance
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
सिसोदिया ने यह बातें एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कही। उन्होंने एमसीडी चुनाव को लेकर कहा कि 10 साल से बीजेपी एमसीडी में है। इस दौरान एमसीडी में कई घोटाले हुए हैं। बीजेपी बताए कि अब तक दिल्ली साफ क्यों नहीं हुई?
 

'ईवीएम में बीजेपी को ही वोट क्यों?'

 manish sisodia offers love couples to come Delhi for romance
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के प्रचंड वोट पर सिसोदिया ने कहा कि ईवीएम में कोई भी बटन दबाने पर सिर्फ बीजेपी को ही वोट क्यों जा रहा है, ये सोचने वाली बात है। राजस्थान से इतने ईवीएम क्यों लाए गए, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'थालीकांड के सारे आरोप झूठे' 

 manish sisodia offers love couples to come Delhi for romance
kejriwal food
आम आदमी पार्टी के 16 हजार रुपये की थाली विवाद पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि थालीकांड के सारे आरोप झूटे हैं। मैंने खुद लिखा था कि एक थाली पर 2500 से ज्यादा का खर्च नहीं करेंगे। बीजेपी हम पर गलत आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

'शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट में भ्रष्ट्राचार का जिक्र नहीं'  

 manish sisodia offers love couples to come Delhi for romance
manish sisodia
सिसोदिया ने कहा कि शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट में आम आदमी पार्टी पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे सभी मीडिया के जरिए प्रचारित हुए हैं। रिपोर्ट में एक रुपये के भ्रष्टाचार का भी जिक्र नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed