सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: अगले सप्ताह फिर से दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Sep 2022 09:37 PM IST
विज्ञापन
Meteorological Department predicts rain again in Delhi-NCR from next week
दिल्ली में बारिश की संभावना - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पश्चिमी भारत से इस बार मानसून की विदाई देरी से हो रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह की देरी से लौटेगा। आगामी दो अक्तूबर तक मानसून पूरी तरह से विदा हो सकता है। आमतौर पर 25 सितंबर तक यह दिल्ली-एनसीआर से विदा हो जाता है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की वजह से अगले सप्ताह फिर से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है।


 

Trending Videos
Meteorological Department predicts rain again in Delhi-NCR from next week
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, इस बार मानसून देरी से लौटेगा। दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थम गया है, लेकिन अभी दक्षिण-पश्चिम मानसून लौटा नहीं है। संभावना है कि यह दो अक्तूबर तक लौट जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meteorological Department predicts rain again in Delhi-NCR from next week
काले बादल - फोटो : amar ujala

पलावत ने बताया कि क्योंकि, इस वर्ष बार-बार बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बना, जिसकी वजह से बार-बार बारिश का दौर जारी रहा। पलावत के मुताबिक, मानसून की विदाई के बाद भी अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दाब वाला क्षेत्र बन रहा है, जो कि मध्य भारत की ओर बढ़ेगा। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। इस कड़ी में आगामी पांच-छह अक्तूबर को बारिश की संभावना है। 

Meteorological Department predicts rain again in Delhi-NCR from next week
दिल्ली में बारिश - फोटो : सोशल मीडिया

पलावत ने बताया कि सिर्फ उत्तर भारत से नहीं, बल्कि पूर्वी भारत से भी मानसून की विदाई देरी हो रही है। सामान्य तौर पर पूर्वोत्तर राज्यों से 30 सितंबर तक मानसून की विदाई हो जाती है, लेकिन इस बार करीब 10 अक्तूबर तक इसके लौटने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली में इस बार 30 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। इसके बाद जुलाई में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जो कि औसत से 36 फीसदी अधिक थी। वहीं, अगस्त में इसकी चाल कमजोर हो गई थी। इस वजह से औसत से 82 फीसदी कम बारिश हुई थी। हालांकि, सितंबर में बादल जमकर बरसे हैं और इस माह की बारिश का रिकॉर्ड औसत बारिश से 36 फीसदी अधिक रिकॉर्ड किया गया है। औसत स्तर पर 121.3 मिमी बारिश होती है, जबकि 25 दिनों में 164.5 मिमी बारिश हुई है। पूरे मानसून में 516.9 मिमी बारिश हुई है। औसत स्तर पर यह आंकड़ा 638.2 मिमी का है। 

विज्ञापन
Meteorological Department predicts rain again in Delhi-NCR from next week
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

सामान्य के बराबर 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान 
राजधानी में बुधवार का दिन गर्म रहा। दिनभर तेज धूप निकली रही व अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 54 से 89 फीसदी रहा। सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस पारा पीतमपुरा में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, नजफगढ़ में 35.8 व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed