फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद हत्याकांड में नया मोड़, इस शख्स की वजह से प्रदीप ने पूरे परिवार को किया खत्म !

Sun, 07 Jul 2019 10:35 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Jul 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
new angle in investigation of ghaziabad murder and suicide case
ghaziabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के शताब्दीपुरम में पांच लोगों की मौत के मामले में जांच का एक नया एंगल सामने आया है। परिवार नशे को कारण मान रहा है तो सुसाइड नोट मामले को अवैध संबंधों की तरफ मोड़ रहा है। पुलिस ने दोनों बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संगीता के सहकर्मी को जांच में शामिल किया है। उससे पूछताछ की जाएगी। 
new angle in investigation of ghaziabad murder and suicide case
विलाप करते हुए परिजन और मृतकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मसूरी थाना क्षेत्र के न्यू शताब्दीपुरम में प्रदीप ने पत्नी, तीन बेटियों की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली थी। इतनी बड़ी घटना होने के बाद परिवार के लोग उसे नशे का कारण मान रहे थे। सुसाइड नोट और लोगों के अनुसार प्रदीप को संगीता के मुंह बोले भाई पर शक था। वह संगीता के साथ ही नशा मुक्ति केंद्र में काम करता है। 
new angle in investigation of ghaziabad murder and suicide case
इस मकान में परिवार के साथ रहता था प्रदीप - फोटो : एएनआई
बताया कि उक्त युवक संगीता के साथ घर में रहता था। उसके कारण आए दिन प्रदीप और संगीता में झगड़ा होता था। होली पर प्रदीप ने गुस्से में आकर उक्त युवक को अपने घर से भगा दिया था। उसके बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा बढ़ गया। परिवार के लोगों को उक्त युवक के बारे में केवल इतना पता था कि वह संगीता का मुंह बोला भाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
new angle in investigation of ghaziabad murder and suicide case
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
युवक आगरा का रहने वाला है। परिवार के लोगों ने युवक को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस ने उसे अपनी जांच में शामिल कर लिया है। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि परिवार के लोगों के अनुसार जो बात बताई गई है, उस बिंदु पर जांच की जा रही है। युवक का परिजनों ने घटना से कोई लेना देना नहीं बताया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी।
विज्ञापन
new angle in investigation of ghaziabad murder and suicide case
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नेम प्लेट पर लिखें हैं बेटियों के नाम
प्रदीप के घर की नेम प्लेट पर तीनों बेटियों का नाम लिखा हुआ है। नेम प्लेट पर मन्नू, यशी, ओजी लिखा है।

बता दें कि गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के न्यू शताब्दीपुरम में शुक्रवार तड़के युवक ने तीन बेटियों और पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार और तीनों बच्चियों के मुंह पर टेप चिपकाकर गला घोंट दिया था। उसके बाद युवक ने अपने मुंह पर टेप चिपकाकर आत्महत्या कर ली। युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। बताया गया कि युवक पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed