फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikki Murder Case: कत्ल से एक दिन पहले सीढ़ियों पर दिखी, हाथों में कपड़े... साजिश से थी बेखबर

Thu, 16 Feb 2023 12:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Feb 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
Nikki Yadav Murder Case: Last Video of Nikki Surfaced Before Murder She Seen Climbing Stairs
सीढ़ियों पर चढ़ती निक्की - फोटो : वीडियो ग्रैब

हरियाणा के झज्जर के खेड़ी खुम्मार गांव निवासी निक्की यादव की हत्या उसके ही प्रेमी ने बड़ी बेरहमी से की। दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में बॉयफ्रेंड साहिल गहलोत ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद उसने शव को फ्रिज में रख दिया और उसी दिन दूसरी महिला से शादी करने चला गया। आरोपी साहिल गहलोत (24) को पुलिस ने गर्लफ्रेंड निक्की यादव के शव को ठिकाने लगाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि साहिल ने गर्लफ्रेंड निक्की की केबल के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं हत्या से एक दिन पहले नौ फरवरी का निक्की के दिल्ली स्थित घर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Nikki Yadav Murder Case: Last Video of Nikki Surfaced Before Murder She Seen Climbing Stairs
सीसीटीवी फुटेज में कैद निक्की - फोटो : वीडियो ग्रैब

वीडियो में निक्की सीढ़ियां चढ़ती हुई दिखाई दे रही है। उसके हाथों में कुछ कपड़े हैं और चेहरे पर किसी प्रकार का डर नहीं नजर आ रहा है। निक्की सीढ़ियां चढ़ते हुए ऊपर की ओर जाती हुई दिख रही है। वहीं शाम के समय का एक दूसरा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें निक्की घर के मुख्य गेट से अंदर की ओर जाती दिख रही है। 


Nikki Yadav Murder Case: Last Video of Nikki Surfaced Before Murder She Seen Climbing Stairs
जीने पर जाती निक्की - फोटो : वीडियो ग्रैब

निक्की की हत्या ने श्रद्धा हत्याकांड की दिला दी याद
निक्की की हत्या मामले ने श्रद्धा हत्याकांड की याद दिला दी। श्रद्धा हत्या जैसी इस घटना ने एक बार फिर से पूरे देश की हिलाकर रख दिया है। आपको बता दें कि साहिल और निक्की यादव की मुलाकात चार साल पहले एक कोचिंग सेंटर में हुई थी। साहिल व मृतक युवती निक्की यादव पिछले दो वर्षो से सहमति संबंधों में थे। साहिल अपने परिजनों के दवाब में दूसरी लड़की से शादी कर रहा था, जबकि निक्की यादव उससे शादी करना चहाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Yadav Murder Case: Last Video of Nikki Surfaced Before Murder She Seen Climbing Stairs
घर के मुख्य गेट से अंदर आती नजर आई निक्की - फोटो : वीडियो ग्रैब

दिसंबर 2022 में साहिल ने दूसरी लड़की से की थी मंगनी
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि साहिल ने निक्की से प्यार वाली बात अपने घरवालों को नहीं बताई थी। दूसरी तरफ साहिल के परिजन उस पर दूसरी लड़की से शादी करने का दवाब बनाने लगा। आखिरकार दिसंबर, 2022 में साहिल की दूसरी लड़की से मंगनी कर ली। 11 फरवरी को साहिल की शादी तय हो गई। आरोपी ने ये बात निक्की को नहीं बताई थी। 

विज्ञापन
Nikki Yadav Murder Case: Last Video of Nikki Surfaced Before Murder She Seen Climbing Stairs
Sahil and Nikki - फोटो : अमर उजाला

फ्रिज में निक्की का शव रख दूसरी लड़की से कर ली शादी
किसी तरह निक्की को यह बात पता लग गई। वह साहिल से शादी करने की जिद करने लगी। ऐसे में साहिल ने 10 फरवरी की भोर में डाटा केबल से निक्की का गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को ढ़ाबे के फ्रीज में रखकर अपने घर चला गया और 11 फरवरी को झज्जर बरात ले जाकर दूसरी लड़की शादी कर ली। पुलिस ने निक्की के शव को फ्रीज से बरामद कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed