फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikki Murder: निक्की की इस बात से भड़ककर साहिल ने कर दी हत्या, फिर अगली सीट पर शव को बेल्ट लगा घूमा 40 किमी

Thu, 16 Feb 2023 11:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Feb 2023 11:33 AM IST
विज्ञापन
Nikki murder sahil got angry for abusing his parents then kill her and body on seat beside driver for 40 km
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला

2018 में एक कोचिंग सेंटर में मिले फिर एक ही बस में सफर के दौरान दोनों की दोस्ती हुई। ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली जो लिव-इन तक गई। दो साल तक लिव-इन में रहने के बाद जब बात शादी तक पहुंची तो एक साथी ने अपने कदम खींच लिए। परिवार की सहमति से जब लड़का कहीं और शादी करने लगा तो लड़की ने उस पर दबाव बनाना शुरू किया। लड़के की सगाई वाले दिन वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया और कई घंटे की बहस के बाद प्रेमी ने प्रेमिका का चार्जिंग वायर से गला घोंटकर हत्या कर दी।

यह कहानी है दिल्ली के निक्की यादव और साहिल गहलोत की। दोनों की दोस्ती, प्यार, लिव-इन का खूनी अंजाम होगा यह खुद उन्होंने भी कभी नहीं सोचा होगा। वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले प्रेमिका की हत्या और फिर अगले ही दिन किसी और लड़की से शादी करने वाले साहिल ने अब पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।



साहिल ने बताया है कि आखिर वारदात वाली रात ऐसा क्या हुआ था कि उसे इतना गुस्सा आ गया कि उसने निक्की की हत्या कर दी और फिर वह शव को किस तरह से अपने गांव लेकर पहुंचा....

Nikki murder sahil got angry for abusing his parents then kill her and body on seat beside driver for 40 km
इसी फ्रिज में रखा था शव - फोटो : अमर उजाला

माता-पिता को अपशब्द कहने लगी निक्की तो खोया आपा
अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि निक्की को जब 9 फरवरी की रात को पता लगा कि साहिल की सगाई हो गई है तो वह उसे फोन करने लगी। इसके बाद दोनों रात एक बजे मिले। दोनों गोवा भागना चाहते थे। जब साहिल को गोवा की टिकट नहीं मिली तो दोनों ने उत्तराखंड या हिमाचल जाने का प्लान किया जिसके लिए वह पहले आनंद विहार फिर कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर पहुंचे। इतने में साहिल के परिजनों के फोन आने लग गए। परिजन तुरंत घर आने के लिए साहिल पर दवाब बनाने लगे। साहिल घर जाने लगा तो निक्की उससे झगड़ा करने लगी। निक्की ने साहिल से एक साथ खुदकुशी करने की बात कही, लेकिन साहिल इसके लिए तैयार नहीं हुआ। 

इस पर निक्की उससे शादी करने की जिद करने लगी। जब आरोपी नहीं माना तो निक्की ने उसके माता-पिता उल्टा-सीधा बोलना शुरू कर दिया। इस पर साहिल ने आपा खो दिया और केबल से निक्की की गला दबाकर हत्या कर दी।

Nikki murder sahil got angry for abusing his parents then kill her and body on seat beside driver for 40 km
निक्की की अंतिम यात्रा में शामिल परिजन - फोटो : अमर उजाला

40 किलोमीटर तक ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी निक्की की लाश

इसके बाद शव को चालक के साथ वाली आगे की सीट पर बैठने की मुद्रा में लिटा दिया। इसके बाद सीट बेल्ट लगाई और 40 किलोमीटर कार चलाकर ढाबे पर ले गया। साहिल ने शादी के बाद निक्की के शव को नाले में फेंकने या फिर सूटकेस में रखकर दिल्ली से बाहर फेंकने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki murder sahil got angry for abusing his parents then kill her and body on seat beside driver for 40 km
इसी कार में की गई थी निक्की की हत्या फिर ढाबे तक लाया गया था - फोटो : ANI

आरोपी जहां-जहां गया वहां की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इसके लिए अपराध शाखा की कई टीमें लगाई गई हैं तो निक्की को ले जाने वाली जगह की फुटेज की जांच कर रहे हैं। पुलिस साहिल के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाल रही है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी साहिल ने जो बयान दिए हैं उसकी जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व साहिल के मोबाइल की लोकेशन आदि की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Nikki murder sahil got angry for abusing his parents then kill her and body on seat beside driver for 40 km
ढाबा सील - फोटो : अमर उजाला

निक्की के पिता बोले, साहिल को फांसी की सजा मिलनी चाहिए

गुरुग्राम में मोटर गैरेज चलाने वाले निक्की के पिता सुनील यादव ने कहा कि हमारी बेटी चली गई। वह अब नहीं है। अब हम केवल न्याय चाहते हैं। इस क्रूर अपराध के लिए साहिल को फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर इंतजार कर रहे निक्की के चचेरे भाई जगदीश यादव ने कहा कि वे साहिल गहलोत के साथ उसके संबंधों के बारे में नहीं जानते थे और न ही उसने कभी अपने परिवार के किसी सदस्य को उस व्यक्ति के बारे में बताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed