फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 फरवरी की रात पत्नी से बोला साहिल: मैंने एक लड़की की हत्या की है...तुम मायके चली जाओ, सुनते ही दहल उठी दुल्हन

Thu, 16 Feb 2023 10:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Feb 2023 10:58 AM IST
सार

Nikki Murder: साहिल ने शादी के तीन दिन तक बीवी से छिपाए रखा सच, गिरफ्तारी से एक रात पहले बताई पूरी कहानी

विज्ञापन
Nikki Murder Case sahil told wife about murder after 3 day of marriage now wife at maternal house mother tense
निक्की के छोटे भाई ने किया बहन का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

क्की हत्याकांड के आरोपी साहिल गहलोत को अदालत ने बुधवार को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने अदालत को बताया कि मित्राऊ गांव निवासी साहिल ने निक्की की हत्या कर शव को अपने ढाबे के फ्रिज में रख दिया और दूसरी महिला से शादी करने चला गया। हालांकि अब सामने आया है कि निक्की की हत्या का आरोपी सााहिल शादी के बाद तीन दिन तक इस राज को छिपाए रखे रहा। आगे पढ़िए आखिर क्यों उसने गिरफ्तारी से एक रात पहले पत्नी के सामने ये राज खोला।

Nikki Murder Case sahil told wife about murder after 3 day of marriage now wife at maternal house mother tense
निक्की के अंतिम संस्कार के बाद पत्रकारों से बात करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार जब दिल्ली पुलिस का उस पर दबाव बढ़ा तो वह डर गया और उसने नवविवाहिता को निक्की की हत्या की बात बताते हुए उसे बहादुरगढ़ स्थित मायके जाने के लिए बोल दिया था।निकटवर्ती गांव की विधवा मां की इकलौती बेटी का रिश्ता दिसंबर 2022 में दिल्ली के गांव मितराऊ के रहने वाले साहिल गहलोत के साथ हुआ था। तभी शादी की तारीख भी तय हो गई। दोनों परिवारों ने शादी की तारीख 10 फरवरी तय की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साहिल गांव में बरात लेकर पहुंचा। लेकिन उससे एक दिन पहले (नौ फरवरी की रात) ही साहिल निक्की यादव की हत्या कर चुका था, इसलिए उसके मन में कुछ और ही चल रहा था।

Nikki Murder Case sahil told wife about murder after 3 day of marriage now wife at maternal house mother tense
निक्की का अंतिम संस्कार करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

हालांकि शादी के बाद तीन दिन तक उसने अपनी पत्नी को इस बारे में कुछ नहीं बताया। उधर, वारदात की सूचना मिलने पर नजफगढ़ के बाबा हरिदास नगर थाने की पुलिस पहले दिन से साहिल को ढूंढ रही थी। पुलिस का दबाव बढ़ा तो 13 फरवरी की रात साहिल ने पत्नी को बताया कि उससे एक लड़की की हत्या हुई है, इसलिए वह अपने मायके चली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Murder Case sahil told wife about murder after 3 day of marriage now wife at maternal house mother tense
इसी कार में की गई थी निक्की की हत्या फिर ढाबे तक लाया गया था - फोटो : ANI

नवविवाहिता ने मंगलवार सुबह ही फोन करके अपनी मां को सारी बात बताई। विधवा मां ने परिवार और पड़ोस के कुछ लोगों को मितराऊ भेजा। यहां दोनों पक्षों में बातचीत के बाद तय अनुसार लोग दिए-गए दान दहेज समेत अपनी बेटी को वापस ले आए।

विज्ञापन
Nikki Murder Case sahil told wife about murder after 3 day of marriage now wife at maternal house mother tense
वह ढाबा जहां छिपाई थी निक्की की लाश - फोटो : शुभम बंसल
साहिल के धोखे से फिर टूट गईं मां-बेटी
अपने विवाह के कुछ समय बाद से ही कष्ट झेल रहीं मां और उसकी बेटी अब इस घटना के बाद से टूट गई हैं। लड़की के पिता का करीब 20 साल पहले निधन हो गया था। तब से मां-बेटी कष्टों के साथ जी रही थीं। मां बेटी को लेकर कभी मायके चली जातीं और कभी गांव में रहतीं। पिछले कई साल से यहां दूध बेचकर मां-बेटी गुजारा कर रही थीं। गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाकर बेटी को 12वीं कक्षा भी पास करवाई। मां ने पैसे-पैसे जोड़कर साहिल के साथ बेटी की शादी की। उन्हें अब फिर बेटी के भविष्य की चिंता सताने लगी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed