{"_id":"63ebbac260ebed007607b6ea","slug":"nikki-murder-case-sahil-gahlot-told-story-of-that-night-he-killed-and-brought-dead-body-in-40-km-from-car-2023-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निक्की हत्याकांड: साहिल की जुबानी उस रात की कहानी, हत्या कर 40 KM कार में लाया शव; फेरों के वक्त आ रही थी याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निक्की हत्याकांड: साहिल की जुबानी उस रात की कहानी, हत्या कर 40 KM कार में लाया शव; फेरों के वक्त आ रही थी याद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Feb 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
निक्की यादव व साहिल गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निक्की यादव की हत्या मामले ने कंझावला कांड की याद ताजा कर दी है। जिस तरह आरोपी अंजलि को 13 किलोमीटर तक घसीटते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी, उसी तरह आरोपी साहिल निक्की के शव को कार में डालकर 40 किलोमीटर दूर अपने गांव मित्राऊ तक ले गया। पूरे रास्ते में कहीं भी उसकी जांच नहीं हुई।
2 of 7
निक्की यादव
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि निक्की को जब नौ फरवरी की रात को पता लगा कि साहिल की सगाई हो गई है तो वह उसे फोन करने लगी। इसके बाद दोनों रात एक बजे मिले। दोनों गोवा भागना चाहते थे। गोवा के लिए निक्की की फ्लाइट की टिकट तो हो गई थी, लेकिन साहिल को टिकट नहीं मिली थी। ऐसे में दोनों ने उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश जाने की योजना बनाई।
3 of 7
निक्की यादव व साहिल गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
दोनों कार से आनंद विहार बस अड्डे पहुंच गए, लेकिन यहां पर पता चला कि उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की बसें आईएसबीटी, कश्मीरी गेट से जाती हैं। इसके बाद दोनों कश्मीरी गेट पहुंच गए। इतने में साहिल के परिजनों के फोन आने लग गए। परिजन तुरंत घर आने के लिए साहिल पर दवाब बनाने लगे। साहिल घर जाने लगा तो निक्की उससे झगड़ा करने लगी। निक्की ने साहिल से एक साथ खुदकुशी करने की बात कही, लेकिन साहिल इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जब झगड़ा बढ़ने लगा तो सुबह करीब चार बजे साहिल ने आईएसबीटी पर कार में डाटा केबल से निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
इसी ढाबे में रखा था निक्की का शव
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह शव को कार में ही मित्राऊ गांव ले गया। रास्ते में पुलिस की कहीं भी आरोपी की कार पर नजर नहीं पड़ी। साहिल ने शादी के बाद निक्की के शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। पुलिस को आशंका है कि वह श्रद्धा की तरह ही शव को ठिकाने लगाता।
विज्ञापन
5 of 7
साहिल गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
शादी के दौरान नहीं हुआ पछतावा
साहिल ने पूछताछ में बताया कि निक्की की हत्या करने के बाद उसे ज्यादा पछतावा नहीं हुआ। वह परिजन व निक्की दोनों के दबाव में था। हालांकि, 10 फरवरी की रात फेरों के समय उसे निक्की की याद आई थी। हत्या करने के बाद उसने ढाबे पर जाकर शव को नहीं देखा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।