{"_id":"63edbefbc908d9e8960756a9","slug":"nikki-murder-case-sahil-strangles-nikki-to-death-no-injury-marks-found-in-post-mortem-report-2023-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nikki Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सनसनीखेज सच, डॉक्टर बोले- फ्रिज में था शव, इसलिए धीरे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikki Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सनसनीखेज सच, डॉक्टर बोले- फ्रिज में था शव, इसलिए धीरे...
Thu, 16 Feb 2023 02:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 Feb 2023 02:01 PM IST
विज्ञापन
Nikki Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निक्की यादव के शव का बुधवार को दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि निक्की की मौत गला घोंटने से हुई है। पोस्टमार्टम में शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने कहा कि निक्की के शव का पोस्टमॉर्टम दो घंटे से अधिक समय तक चला। डॉक्टरों की प्रारंभिक राय के अनुसार गला घोटने के कारण मौत हुई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक डाटा केबल से गला घोटा गया था। चूंकि शव को चार दिनों से अधिक समय तक फ्रिज के अंदर रखा गया था, इसलिए वह धीरे-धीरे खराब हो रहा था। निक्की के शव का हरियाणा के झज्जर के खेड़ी खुम्मार गांव में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
निक्की के अंतिम संस्कार के बाद पत्रकारों से बात करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, हरियाणा के झज्जर के खेड़ी खुम्मार गांव निवासी निक्की के शव का गांव में दिनभर इंतजार किया जाता रहा। गांव की गलियां दिनभर सूनी रहीं। बुधवार शाम को 5:48 बजे एंबुलेंस से शव लेकर पुलिस गांव पहुंची तो काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए। मात्र सात मिनट में शव को घर पर रखा गया और मां ने बेटी के अंतिम दर्शन किए।
nikki murder, nikki sahil
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शवयात्रा श्मशान पहुंची। प्रशासन की ओर से पहले से ही अंतिम संस्कार की सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी। मात्र 22 मिनट में गमगीन माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छोटे भाई ने बहन को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
निक्की के छोटे भाई ने किया बहन का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
निक्की यादव के परिवार के लोग ही नहीं बल्कि पूरे गांव के लोगों में वारदात को लेकर गुस्सा था। परिवार के लोगों का मीडिया के प्रति भी आक्रोश था। परिवार के लोगों में कहा कि लिव इन रिलेशन का मामला बनाकर दिखाया जा रहा है। फ्रेंडशिप का मामला हो सकता है। बेटी की हत्या बहला-फुसला कर की गई है।
विज्ञापन
घर में मातम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता की देखभाल के लिए आते थे सुनील ग्रामीण सुनील के परिवार के बारे में जानकारी साझा नहीं कर रहे थे। सुनील का दिल्ली से गांव में आने का मुख्य कारण यह भी था कि उसके छोटे भाई ने कारगिल लड़ाई के दौरान अपने अंग गवा दिए थे। इस कारण वह अपने माता-पिता को संभालने में असमर्थ थे। सुनील के पिता रामकिशन को ऊंचा सुनाई देने लगा था और पैरों से चलने में भी समस्या हो रही थी, उन्होंने अपने बेटों को देखभाल के लिए गांव बुला लिया था।