फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल बेटी: एक चूक से हादसा दर्शाने की साजिश हुई नाकाम, मां ने रात में बेटे से फोन कर कहा था-वो मुझे मार देगी

Sat, 16 Apr 2022 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Apr 2022 08:46 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida Murder A Conspiracy To Show An Accident failed due to a mistake mother expressed impression of murder by calling her son in night
greater noida murder - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के दनकौर के चपरगढ़ गांव के झाझर में गुरुवार रात बीमे के 15 लाख रुपये हड़पने के लिए बुजुर्ग मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। बेटे का आरोप है कि बहन व जीजा ने हत्या को हादसे का रूप देने के लिए रसोई में शव डाला और गैस सिलिंडर का पाइप निकालकर आग लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर बहन-जीजा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, दनकौर कोतवाली क्षेत्र में चपरगढ़ गांव निवासी वीरमा (60) कई साल से झाझर रोड पर बेटे विपिन, बहू व दो पोतों के साथ रह रही थीं। वीरमा की दो बेटियों का विवाह हो चुका है। एक साल से बेटा व बहू दिल्ली रहने लगे थे, जबकि पोते ऋषभ व आरंभ दादी के साथ ही रहते थे। वीरमा ने करीब 16 कमरों को किराये पर दिया हुआ है। बृहस्पतिवार रात वीरमा एक कमरे में पोतों के साथ सो रहीं थीं। 
Greater Noida Murder A Conspiracy To Show An Accident failed due to a mistake mother expressed impression of murder by calling her son in night
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह किरायेदार शशि रसोई से पानी लेने गई तो रसोई का बाहर से दरवाजा बंद था और वीरमा जली हुई अवस्था में पड़ी थीं। शशि का शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। वीरमा के बेटे विपिन ने बड़ी बहन मीनू पर मां की हत्या कर जलाने का आरोप लगाया। मीनू की दनकौर के ही हतेवा गांव में ससुराल है।

 
Greater Noida Murder A Conspiracy To Show An Accident failed due to a mistake mother expressed impression of murder by calling her son in night
greater noida murder - फोटो : अमर उजाला
बेटे का आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद बीमे के 14 लाख रुपये वीरमा को मिले थे। उन्होंने पैसे विपिन को दे दिए थे। इसका मीनू ने कड़ा विरोध कर कई दिन तक नाराजगी जताई थी। कुछ माह पहले मीनू ने मां का भी 15 लाख रुपये का बीमा करा दिया था। इस 15 लाख रुपये को हड़पने के लिए ही मीनू और जीजा महावीर ने मां की हत्या कर हादसे का रुप देने के लिए रसोई में बंद कर आग लगा दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Greater Noida Murder A Conspiracy To Show An Accident failed due to a mistake mother expressed impression of murder by calling her son in night
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एक चूक से नाकाम हुई हादसा दर्शाने की साजिश
रिश्ते को कलंकित कर मां की हत्या को हादसा दर्शाने की साजिश आरोपी दंपती की एक चूक से नाकाम हो गई। दंपती रसोई में आग लगाने के बाद बाहर से कुंडी लगाकर फरार हुए थे। आरोपियों ने गैस का पाइप निकालकर आग लगाई थी। पाइप का मुंह वीरमा के मुंह की ओर किया था। इससे मुंह व नीचे का हिस्सा जल गया था। इसके बाद आरोपियों ने रेगुलेटर बंद कर दिया। रसोई की कुंडी बाहर से लगी देखकर पुलिस को स्पष्ट हो गया कि वीरमा की हत्या की गई है।

 
विज्ञापन
Greater Noida Murder A Conspiracy To Show An Accident failed due to a mistake mother expressed impression of murder by calling her son in night
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि वीरमा की गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने रसोई में बैठा दिया। इसके बाद चप्पल भी पहनाई। आरोपियों ने गैस के चूल्हे पर बर्तन आदि रखकर यह भी दर्शाने का प्रयास किया, जैसे वह चाय आदि बना रही हो और आग लगने से हादसा हो गया। इसके बाद गैस का पाइप निकालकर आग लगा दी। घटना के समय दोनों पोते सो रहे थे। सुबह जागने पर वह यह कहकर रोने लगे की बी कहां चली गई। दोनों बच्चे दादी को बी कहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed