{"_id":"638edbb06611565cc771e63d","slug":"hema-choudhary-murder-case-ajay-confesses-payal-has-no-remorse-for-his-actions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hema Murder Case: पायल भाटी के प्रेमी अजय ने पुलिस के सामने कबूली यह बात, बोला- अब क्या हो सकता है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hema Murder Case: पायल भाटी के प्रेमी अजय ने पुलिस के सामने कबूली यह बात, बोला- अब क्या हो सकता है...
Tue, 06 Dec 2022 11:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:35 AM IST
विज्ञापन
Hema Chaudhary murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दादरी के बढ़पुरा गांव के रहने वाले बुजुर्ग रविंद्र कुमार और उनकी पत्नी राकेश भाटी की बिसरा रिपोर्ट डेढ़ साल बाद भी पुलिस को नहीं मिली है। इस कारण दंपती के खुदकुशी के केस की जांच भी अटकी हुई है। इधर, अब पुलिस ने हेमा की हत्या करने वाली दंपती की बेटी पायल के घर से मिले खून व बाल के नमूने का डीएनए मिलान की तैयारी शुरू कर दी है। आलाधिकारियों ने बादलपुर पुलिस को हेमा के माता-पिता का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए मिलान का निर्देश दिया है। बता दें कि, 17 मई 2021 को दादरी के बढ़पुरा गांव में दंपती रविंद्र कुमार व उनकी पत्नी राकेश देवी ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी की थी। सुसाइड नोट के आधार पर दंपती की पुत्रवधु स्वाति, उसके दो भाई और बिचौलिया सुनील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था। लेकिन इस केस में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
हेमा चौधरी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना था कि दंपती की बिसरा रिपोर्ट फॉरेंसिक लैब जांच के लिए भेजी गई थी, लेकिन अब तक बिसरा रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। इसके चलते पुलिस आगे की कार्रवाई नहीं कर पाई है। दंपती की बेटी पायल ने कार्रवाई न होने पर ही खूनी साजिश रची थी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पायल ने अपने फेसबुक फ्रेंड अजय की मदद से हेमा को घर बुलाकर हत्या की और खुद की मौत का स्वांग रच दिया। पायल समझकर उसके भाइयों ने हेमा के शव का अंतिम संस्कार व तेरहवीं कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Chaudhary murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते हेमा का शव नहीं मिल पाया था। हालांकि परिजन ने उसके मोबाइल व अन्य सामान आदि से पहचान की है। लेकिन न्यायालय में हेमा का शव साबित करने के लिए डीएनए मिलान जरूरी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
अजय को था पछतावा, पायल ने तुरंत कबूला जुर्म
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार करने के बाद अजय ने शुरूआत में वारदात कबूल नहीं की थी। लेकिन पायल ने तुरंत हेमा की अजय संग मिलकर हत्या करने की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद अजय ने वारदात कबूल की और अपने किए पर पछताने लगा। कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता। लेकिन पायल को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार करने के बाद अजय ने शुरूआत में वारदात कबूल नहीं की थी। लेकिन पायल ने तुरंत हेमा की अजय संग मिलकर हत्या करने की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद अजय ने वारदात कबूल की और अपने किए पर पछताने लगा। कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता। लेकिन पायल को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था।