इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद कुलीपुरा गांव निवासी दसवीं का छात्र शान्तनु (16) एक दोस्त के साथ दिल्ली जाने के बाद लापता हो गया। आरोप है कि दिल्ली के शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसकी कथित महिला मित्र अपने साथ बुलाकर ले गई।
ना जाने कब लौटेगा शान्तनु: इंस्टाग्राम पर मिली महिला मित्र से गया था मिलने, 10वीं का छात्र है किशोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से छात्र की बरामदगी की मांग की है। परिजनों ने छात्र के पढ़ाई पर ध्यान न देने के कारण उसका मोबाइल भी छीन लिया था। पुलिस मामले में अज्ञात पर अपहरण की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
कुलीपुरा गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके भाई रिंकू कुमार का 16 वर्षीय बेटा शान्तनु दसवीं कक्षा का छात्र है। वह कुछ महीने से पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहा था। इसके चलते परिजन ने उसका मोबाइल छीन लिया था। वह अपने एक मित्र का मोबाइल इस्तेमाल करता था।
इससे पता चला कि इंस्टाग्राम पर उसकी एक महिला मित्र से बातचीत होने लगी थी। उसी के कहने में आकर शान्तनु अपने दोस्त के साथ शुक्रवार दिल्ली के शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर गया था। वहां पर उसकी महिला मित्र मास्क व चश्मा लगाकर मिली। इसके बाद शान्तनु को लेकर उसकी महिला मित्र चली गई। शान्तनु ने अपने दोस्त को भी मेट्रो स्टेशन पर ही छोड़ दिया। दोस्त वापस घर लौट आया। उससे पूछताछ के बाद ही परिजन को पूरे मामले की जानकारी हुई और कासना थाने में शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
मेरे पास नहीं है शान्तुन, परिजन हैं जिम्मेदार
परिजन ने शान्तुन की महिला मित्र से फोन पर बात की। महिला मित्र ने कहा कि शान्तुन उसके पास नहीं है जब परिजनों ने महिला मित्र से कहा कि शान्तुन को उसका दोस्त ही तेरे पास छोड़कर आया है। तब महिला मित्र ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार परिजन हैं, उन्होंने उसे डांटा है। परिजन महिला मित्र की इंस्टाग्राम पर फेक नाम व आईडी बनाने की भी आशंका जता रहे हैं।
इस मामले में परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। छात्र की बरामदगी का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। -अभिषेक वर्मा, डीसीपी ग्रेटर नोएडा