सब्सक्राइब करें

Noida Protest : आज फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस से झड़प; नहीं थम रहा कर्मचारियों का प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 14 Apr 2026 11:21 AM IST
सार

सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद, आज नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और पत्थरबाजी की। हालात को काबू में करने के लिए यहां पुलिस तैनात की गई है। प्रदर्शनकारियों को हाटाया जा रहा है।

विज्ञापन
Noida Labour Protest Update Heavy police force deployed in several areas of Noida
सेक्टर 80 में आज फिर पत्थरबाजी - फोटो : अमर उजाला

नोएडा मे्ं फेज 2 के सेक्टर 80 में आज भी फैक्टरी कर्मचारियों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की है। पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है। पत्थरबाजी करने वालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें हठाया।  इसके बाद पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल नोएडा के कई औद्योगिक इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।



कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और कई कंपनियों में तोड़फोड़ की। फेज 2 में कर्मचारियों ने जमकर बवाल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य मजदूरों के हितों की सुरक्षा के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में शांति और संतुलन बनाए रखना है। सोमवार को हुए उपद्रव को देखते हुए मंगलवार को तमाम कंपनियों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। काफी कंपनियों ने बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों के तहत उद्योग बंद रखे हैं। हालांकि, कुछ शांतिपूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। 

सोमवार को सड़क पर उतरे कामगारों ने सेक्टर-58, 59,62,63 और सेक्टर-84 की कंपनियों में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच पुलिस ने कई स्थानों पर लाठीचार्ज किया। हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। दोपहर 2 बजे तक पुलिस के हटते ही श्रमिक टोलियों में सामने आकर प्रदर्शन करते रहे। कई जगह आगजनी जारी रही। इस बीच कंपनियों में पत्थरबाजी हुई। सीसीटीवी कैमरे और कांच तोड़ दिए गए।

Trending Videos
Noida Labour Protest Update Heavy police force deployed in several areas of Noida
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करते हुए गिरा पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दो बजे के बाद मामला धीरे-धीरे शांत होना शुरू हुआ। तब तक पुलिस सख्त कदम उठाने लगी थी। कंपनियों के बाहर बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। अलग-अलग सेक्टरों में अराजक तत्वों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच कंपनियों में तोड़फोड़ और पुलिस-कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक जारी रही। हालांकि तीन बजे फिर कई स्थानों पर आगजनी और प्रदर्शन हुए।शाम करीब 4:30 बजे के बाद हालात सामान्य हुए। इसके बाद रात तक कहीं हिंसा या आगजनी नहीं हुई। हालांकि शहर के औद्योगिक इलाकों में पुलिस बल तैनात है। संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Noida Labour Protest Update Heavy police force deployed in several areas of Noida
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को समझाते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9 बजे फेज-2 इलाके में श्रमिक वेतन बढ़ाने की मांग प्रदर्शन कर रहे थे। श्रमिकों पर लाठी चार्ज की खबर फैलते ही प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी-निजी वाहनों में आगजनी शुरू कर दी। कंपनी में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी होने लगी। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तब तक उग्र भीड़ ने मदरसन कंपनी के पास चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रदर्शन और हिंसक हो गया। कामगारों ने हाथों में लाठी-डंडों और पत्थर उठाकर पुलिस और कंपनियों पर हमला कर दिया।

Noida Labour Protest Update Heavy police force deployed in several areas of Noida
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान बाइक और कारों में लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिसकर्मियों और श्रमिकों के बीच हुई झड़पों में दोनों तरफ से करीब 30 लोग चोटिल हो गए। गुस्साए कर्मचारियों ने फेज-2 की प्रमुख सड़कों पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते फेज-2 के अलग-अलग ब्लॉक में प्रदर्शन होने लगे। जिससे हालात बेकाबू हो गए। आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। सोशल मीडिया में श्रमिकों के उग्र होने की खबर तेजी से फैल गई।

विज्ञापन
Noida Labour Protest Update Heavy police force deployed in several areas of Noida
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुबह 11 बजे तक सेक्टर-57,58, 59 समेत आसपास के सेक्टरों में प्रदर्शन शुरू हो गया। वहीं दोपहर 12 बजते ही सेक्टर-63, 65, 67 समेत आस पास के औद्योगिक सेक्टरों में भी कर्मियों का प्रदर्शन उग्र हो गया। कंपनियों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी जारी रही। दोपहर दो बजे के बाद पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई। आला अधिकारियों ने ऐसे घटनास्थलों का निरीक्षण किया। शाम 4: 30 बजे के बाद हालात समान्य हो गए। कंपनियों के बंद कराने से कामगार लौट गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed