{"_id":"6247b8f14a0bb720603a5571","slug":"noida-police-arrested-50-crore-cheated-from-500-people-by-becoming-nri-groom-on-matrimonial-site","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी: 46 सिम... 50 हजार मोबाइल नंबर और 30 हजार ईमेल आईडी, हैरान कर देगी 'NRI दूल्हे' की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी: 46 सिम... 50 हजार मोबाइल नंबर और 30 हजार ईमेल आईडी, हैरान कर देगी 'NRI दूल्हे' की हकीकत
Sat, 02 Apr 2022 11:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉटरी निकलने से लेकर वैवाहिक वेबसाइट पर एनआरआई दूल्हा बनकर 500 से अधिक लोगों से 50 करोड़ ठगने वाले नाइजीरियन ईस्टर चर्चिल पॉल को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को नोएडा की युवती से जीवनसाथी डॉटकॉम पर दोस्ती कर खुद को यूके में डॉक्टर बताकर ठगने के मामले में पकड़ा गया है। आरोपी नौ साल से भारत में रहकर ठगी कर रहा था।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दोस्ती होने के कुछ दिन बाद उसने भारत आने की बात कही और 50 हजार पाउंड साथ लाने की जानकारी दी। इसके बाद उसने एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े जाने का झांसा देकर युवती से 1.07 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने जांच करने के बाद शुक्रवार को चर्चिल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : एएनआई
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2013 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। इसके बाद वह वैवाहिक वेबसाइट पर शादी, दोस्ती और विदेश में नौकरी व व्यापार कराने, महंगे गिफ्ट व विदेशी मुद्रा भेजने, लॉटरी निकलने से लेकर अन्य तरह से झांसा देकर लोगों को ठग रहा था। इसके पास से 10 बैंक खाते मिले हैं जिनमें 50 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। आरोपी अब तक पांच सौ से अधिक लोगों को ठग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
आरबीआई से लेकर यूनाइटेड नेशन के फर्जी कागजात बरामद
एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से भारतीय रिजर्व बैंक, सीबीआई, यूनाइटेड नेशन, ब्रिटिश मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस, यूनाइटेड नेशन ऑफ ड्रग्स, केंद्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क बोर्ड, रॉयल बैक ऑफ स्विट्जरलैंड, सैमसंग लॉटरी, कोका कोला का सर्टिफिकेट अवार्ड आदि के फर्जी लेटर हेड मिले हैं। आरोपी व उसके साथी फर्जी लेटर हेड का इस्तेमाल कर पीड़ितों को झांसा में लेते या धमकाते थे। यह एक संगठित गिरोह है जो लगातार लोगों से पैसे ऐंठ रहा था।

बरामद सामान
- फोटो : एएनआई
साइबर अपराधों का एक्सपर्ट है चर्चिल
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि चर्चिल साइबर अपराध का एक्सपर्ट है। उसने इथिकल हैकिंग का कोर्स किया हुआ है। यह कोर्स चर्चिल ने नाइजीरिया में किया था और भारत में आने के बाद भी इसे अपडेट कर रहा था। इसके लिए उसने हैकिंग की किताबें रखी हुईं थीं। इस गिरोह ने ही लखनऊ विश्वविद्यालय के एक महिला प्रोफेसर से एक करोड़ सात लाख रुपये और आगरा मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर से 46 लाख रुपये ठगे थे।