फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शपथ ग्रहण के रोचक किस्सेः गंभीर ने ट्वीट की कविता, किसी ने कहा वंदे मातरम तो कोई बोला राधे-राधे

Wed, 19 Jun 2019 09:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 19 Jun 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
oath taking ceremony interesting stories of 17 lok sabha gambhir tweet poem others chant slogans
parliament - फोटो : पीटीआई

17वीं लोकसभा के पहले सत्र का आगाज 17 जून से हो चुका है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से लकर तमाम सांसद लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण कर रहे हैं। सांसदों के शपथ लेने के दौरान कई बार ऐसे-ऐसे वाकये हुए जो सुर्खियों में छा गए। पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने अपने शपथ का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही गंभीर ने एक कविता भी लिखी है। आगे पढ़िए गौतम गंभीर ने कौन सी कविता लिखी है और किन सांसदों का शपथ सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा, साथ ही देखें इनका वीडियो...

oath taking ceremony interesting stories of 17 lok sabha gambhir tweet poem others chant slogans
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

गौतम गंभीर ने अपने शपथ ग्रहण का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा...
मैं गौतम गम्भीर, एक भारतीय।

ना करूँ मैं चाँद का वादा, 
ना बाँटू तुम को आधा-आधा।

ना जादू की छड़ी, ना कोई चिराग़, 
है तो बस इरादों की झड़ी और कुछ कर गुज़रने की आग।

गेरुआ भी मेरा, हरा भी मेरा, ना किसी से बैर,
लहू था जो लाल मेरा, अब वो है तिरंगे की लहर।

मैं गौतम गम्भीर, एक भारतीय।



 

आगे जानिए साक्षी महाराज, भगवंत मान, राहुल गांधी और अन्य सांसद जब शपथ लेने पहुंचे तो क्या हुआ...


 
oath taking ceremony interesting stories of 17 lok sabha gambhir tweet poem others chant slogans
साक्षी महाराज

उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज जब शपथ लेने पहुंचे तो लोकसभा में 'मंदिर वहीं बनाएंगे' के नारे गूंजने लगे। साक्षी महाराज ने संस्कृत में शपथ ली।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
oath taking ceremony interesting stories of 17 lok sabha gambhir tweet poem others chant slogans
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने 17 जून को सांसद की शपथ ली। अंग्रेजी में शपथ लेकर वह बिना हस्ताक्षर किए ही जाने लगे। ऐसे में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य सांसदों ने उन्हें याद दिलाया तब वह दोबारा आए और हस्ताक्षर किया।



 

विज्ञापन
oath taking ceremony interesting stories of 17 lok sabha gambhir tweet poem others chant slogans
भगवंत मान - फोटो : पीटीआई

संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने मंगलवार को संसद में सांसद की शपथ ली। अपने शपथ के अंत में उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए तो कुछ सांसदों ने इसका विरोध किया। लेकिन वह संसद से निकल गए।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed