सब्सक्राइब करें

पालम अग्निकांड: चारों बेटों ने मांगी थी पड़ोसियों से फोन कर मदद, सभी बेबस होकर सुनते रहे चिल्लाने की आवाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 20 Mar 2026 06:00 AM IST
सार

हादसे में जान गंवाने वाली अनिल की पत्नी दीपिका ने भी अपने पिता को कॉल कर हादसे की सूचना दी थी। उसने परिजनों से यह भी कहा था कि शायद अब वह नहीं बच पाएगी। 

विज्ञापन
Palam Fire All four sons called neighbors pleading for help but everyone could only listen helplessly screams
पिता राजेंद्र कश्यप - फोटो : अमर उजाला

'पापा घर में आग लग गई, हम ऊपर फंस गए हैं, प्लीज बचा लो।' पालम के साध नगर स्थित इमारत में आग लगने के बाद वहां मौजूद 12 लोग आग में फंस गए। शुरुआत में इन लोगों ने खुद ही बाहर निकलने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो बड़े बेटे कमल ने करीब 7.00 बजे गोवा में मौजूद पिता राजेंद्र कश्यप को कॉल की।

Trending Videos
Palam Fire All four sons called neighbors pleading for help but everyone could only listen helplessly screams
पालम अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

कई ने की मदद की कोशिश, पर...
इसके बाद प्रवेश, हिमांशी ने भी पिता को ऐसी ही कॉल की। घर में मौजूद चारों बेटों ने अपने पड़ोसी दोस्तों को कॉल कर मदद मांगी। फोन करते हुए कुछ दोस्त शोरूम के बाहर पहुंच गए। किसी तरह इन लोगों ने शोरूम का छोटा वाला शटर खाकर ऊपर जाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह आग की वजह अंदर दाखिल नहीं हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Palam Fire All four sons called neighbors pleading for help but everyone could only listen helplessly screams
पालम अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला/ भूपिंदर सिंह

सभी बेबस होकर सुनते रहे चिल्लाने की आवाज
बाद में सभी बेबस होकर ऊपर फंसे लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनते रहे। कॉल मिलने के बाद पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां वहां पहुंची, लेकिन समय से मदद न मिल पाने के कारण तीन मासूमों समेत कुल 9 लोग इस हादसे में जान गंवा बैठे। परिवार जिन-जिनको मदद के लिए कॉल कर सकता था, उन्होंने किया।

Palam Fire All four sons called neighbors pleading for help but everyone could only listen helplessly screams
पालम अग्निकांड - फोटो : नितिन राजपूत

साले से मांगी थी राजेंद्र कश्यप ने मदद
राजेंद्र कश्यप के साले सुरेंद्र ने बताया कि वह परिवार के साथ गुरुग्राम में रहते हैं। बुधवार सुबह उनके बड़े भाई धर्मेंद्र का कॉल आया और फौरन उन्होंने पालम स्थित साध नगर पहुंचने के लिए कहा। धर्मेंद्र ने बताया कि घर में आग लगी है और जीजा ने कॉल कर वहां पहुंचने के लिए कहा है। सुरेंद्र व धर्मेद्र करीब 8.15 बजे मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Palam Fire All four sons called neighbors pleading for help but everyone could only listen helplessly screams
पालम अग्निकांड - फोटो : नितिन राजपूत

कोई भी मदद के लिए नहीं जा पाया अंदर
तब तक बचाव दल अपना काम कर रहा था। सुरेंद्र ने बताया कि उनके चारों भांजों कमल, प्रवेश, अनिल व सचिन ने अपने पिता के अलावा रिश्तेदारों और दोस्तों को कॉल किया। खबर मिलने के बाद पड़ोसी दोस्त दीपक शर्मा, राकेश और हेमंत मौके पर पहुंचे और मदद करने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर दाखिल नहीं हो सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed