डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार एवं मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को पकड़ने के लिए पंचकूला के साथ-साथ दिल्ली-गुरुग्राम पुलिस सक्रिय है। मंगलवार रात को दिल्ली पुलिस के साथ-साथ गुरुग्राम पुलिस ने भी बॉर्डर पर नाकेबंदी कर पांच घंटे तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली से गुरुग्राम और गुरुग्राम से दिल्ली आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच की गई। पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठी महिला के चेहरे का हनीप्रीत की फोटो से मिलान करते रहे।
{"_id":"59cbda2d4f1c1baf538b4b1a","slug":"police-looking-for-honeypreet-in-delhi-gururgram-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनीप्रीत की तलाश में दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर यूं मुस्तैद रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीप्रीत की तलाश में दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर यूं मुस्तैद रही पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 28 Sep 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
हनीप्रीत को पकड़ने के लिए जांच करती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनीप्रीत को पकड़ने के लिए जांच करती पुलिस
सोमवार देर रात दिल्ली व गुरुग्राम पुलिस ने एनसीआर के सभी बॉर्डर पर नाकेबंदी कर दी थी। बॉर्डर पर एक ओर दिल्ली पुलिस ने नाका लगाया था तो दूसरी ओर गुरुग्राम पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे। बता दें कि हरियाणा पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड घोषित किए जाने के बाद हनीप्रीत की तलाश जोरों पर चल रही है।
हनीप्रीत
- फोटो : SELF
मंगलवार को हनीप्रीत ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया और उसे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट जाने को कहा था। इसके बाद से उसे गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई थी। इसके साथ ही पंचकूला पुलिस दिल्ली में हनीप्रीत के संभावित ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
honeypreet
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में न केवल दिल्ली व पंचकूला पुलिस सक्रिय हुई बल्कि गुरुग्राम पुलिस भी सक्रिय हो गई और नाकेबंदी कर बॉर्डर से आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखने लगी है। देर रात कापसहेड़ा, सरहोल, एमजी रोड बॉर्डर पर पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की। बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस मोबाइल में हनीप्रीत की फोटो दिखाकर उसकी तलाश कर रही थी। वाहन चालकों से भी कोई जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने का आग्रह कर रही थी।
विज्ञापन
honeypreet
बता दें कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को सीबीआई कोर्ट द्वारा दुष्कर्म मामले में दोषी करार देने के बाद पंचकूला में हिंसा हो गई थी। इस घटना में 41 लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में हनीप्रीत सहित अन्य पर देशद्रोह सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद से ही वह फरार चल रही है। उस पर हरियाणा पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।