फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'देसी गर्ल' ने कही महिलाओं के सम्मान की बात, जेपी नड्डा ने भी बताया क्या है सरकार का प्लान

Thu, 12 Apr 2018 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra talked about eqality and education of females
priyanka chopra - फोटो : G. pal

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वक्त के साथ बेशक लोगों की सोच बदली है, लेकिन अब भी हमारे समाज में बेटियों को पराया धन कहा जाता है। ऐसी सोच रखने वाले लोगों को मानसिकता बदलने की जरूरत है। महिलाओं और बच्चियों को सम्मान देना चाहिए, तभी ये स्वयं को सुरक्षित महसूस कर पाएंगी।

priyanka chopra talked about eqality and education of females
priyanka chopra - फोटो : G. pal

बुधवार को दिल्ली के एक होटल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित 2018 पार्टनर-फोरम में माताओं, नवजात शिशुओं और किशोर वर्ग के स्वास्थ्य पर परिचर्चा में प्रियंका ने कहा कि बेटियों को बेटों की तरह अवसर देने चाहिए।

priyanka chopra talked about eqality and education of females
priyanka chopra - फोटो : G. pal

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगतप्रकाश नड्डा ने कहा कि सरकार महिलाओं, बच्चियों और नौनिहालों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास कर रही है। आयुष्मान भारत में इनका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। डेढ़ लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 30 साल की महिलाओं को कैंसर और मधुमेह की निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra talked about eqality and education of females
priyanka chopra - फोटो : G. pal

कुछ वर्षों में 90 फीसदी बच्चों को टीकाकरण के दायरे में लाया गया है। दिसंबर 2018 तक यह आंकड़ा 90 फीसदी से ऊपर लाने पर काम शुरू हो चुका है। इस साल 12 औैर 13 दिसंबर को भारत सरकार माताओं और नौनिहालों के स्वास्थ्य को लेकर विश्व स्तरीय कांफ्रेंस का आयोजन दिल्ली में करने जा रही है। इसमें एक हजार से ज्यादा स्वास्थ्य एनजीओ और 77 देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
priyanka chopra talked about eqality and education of females
priyanka chopra - फोटो : G. pal

परिचर्चा में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, अश्विनी कुमार चौबे, स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन भी मौजूद थीं। इस दौरान चिली गणराज्य की पूर्व राष्ट्रपति डॉ. मिशेल बेचलेट ने भी संबोधित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed