{"_id":"62ebf4a0b4d0353f53129624","slug":"prostitution-in-flat-in-rohini-police-caught-broker-and-seven-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लैट में देह व्यापार: 500 रुपये में तय हुआ सौदा, फिर लाई गईं सात शादीशुदा महिलाएं, सच सामने आया तो सब सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट में देह व्यापार: 500 रुपये में तय हुआ सौदा, फिर लाई गईं सात शादीशुदा महिलाएं, सच सामने आया तो सब सन्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 05 Aug 2022 07:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
Link Copied
रोहिणी सेक्टर-17 इलाके के एक फ्लैट में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने फ्लैट की दूसरी मंजिल स्थित फ्लैट में छापा मारकर एक दलाल और सात महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस मामला दर्ज कर दलाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिलाओं को नोटिस देकर तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा है। आरोपी दलाल इस धंधे में पहले भी जेल जा चुका है और एक माह से यहां कारोबार कर रहा था। पकड़ी गई सभी महिलाएं शादीशुदा हैं और अपनी जरुरत को पूरा करने के लिए इस धंधे से जुड़ी हैं।
Trending Videos
2 of 5
देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : सोशल मीडिया
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीप विहार निवासी विक्रम के रूप में हुई है। 3 अगस्त को केएन काटजू मार्ग थाने में तैनात हवलदार जय किशोर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ इलाके में गश्त कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने सेक्टर 17 रोहिणी के एक फ्लैट में देह व्यापार होने की जानकारी दी। फ्लैट के दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में देह व्यापार चल रहा था। हवलदार ने अपने आला अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस अधिकारियों ने तुरंत एक पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम की ओर से हवलदार नकली ग्राहक बना और हस्ताक्षर किया हुआ पांच सौ का नोट लेकर उक्त फ्लैट पर पहुंचा। बाकी पुलिसकर्मी फ्लैट की घेराबंदी कर दी। ग्राहक को फ्लैट में दलाल विक्रम मिला। उसने सात महिलाओं को वहां बुलाया। पांच सौ में सौदा तय होने के बाद नकली ग्राहक बने हवलदार ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया।
4 of 5
देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस ने छापा मारकर यहां से सात महिलाओं और दलाल को पकड़ लिया। फ्लैट विक्रम का है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि विक्रम शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : फाइल फोटो
विक्रम इस फ्लैट में रहकर देह व्यापार का कारोबार करता था। साल 2017 में विजय विहार इलाके में देह व्यापार में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पकड़ी गईं महिलाएं शादीशुदा हैं जो अपनी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने और अधिक पैसा कमाने के लिए इस धंधे से जुड़ी थीं। महिलाओं पर पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।