सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: आज भी बारिश की उम्मीद, दिन में छाए रहेंगे बादल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 Aug 2022 07:03 AM IST
विज्ञापन
delhi weather forecast light to moderate rain likely in many areas in delhi on friday
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं। इस कड़ी में बृहस्पतिवार सुबह रिमझिम फुहारों ने राहत दी। वहीं, दोपहर बाद सूरज के तेवरों से बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार भी बादलों का डेरा रहेगा व हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है।


 

Trending Videos
delhi weather forecast light to moderate rain likely in many areas in delhi on friday
दिल्ली में बारिश - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे तक 6.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, सुबह 11 बजे के बाद बारिश की फुहारें पड़ना शुरू हुई, जिसका दौर करीब एक घंटे तक रूक-रूक कर चलता रहा। दोपहर में बादलों के आंचल में छिपे सूरज के निकलने से उमस का स्तर बढ़ गया था। वहीं, शाम को कुछ देर के लिए बादलों ने डेरा डाला, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 34.6 व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 65 से 87 फीसदी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast light to moderate rain likely in many areas in delhi on friday
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसूनी गर्त इन दिनों उत्तर भारत की ओर है। इस वजह से पंजाब से लेकर दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान तक बारिश हो रही है। वहीं, अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। इसके बाद मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी व पारा चढ़ने के आसार हैं। 

delhi weather forecast light to moderate rain likely in many areas in delhi on friday
दिल्ली में बारिश - फोटो : सोशल मीडिया

विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

विज्ञापन
delhi weather forecast light to moderate rain likely in many areas in delhi on friday
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI
सूर्यास्त का समय: 7:09 बजे
सूर्योदय का समय: 5:46 बजे
अधिकतम तापमान- 34 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस 
-आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की संभावना। हवा में नमी का स्तर अधिक रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed