कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में 14 फरवरी 2019 के दिन सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। आज उस घटना को एक साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में पूरा देश अपने वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। हालांकि इस बीच इस हमले को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल राहुल गांधी ने इस हमले को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर तीन सवाल खड़े किए हैं, जिसके बाद वो भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। उनके ट्वीट पर जवाब देते हुए कपिल मिश्रा ने कहा है कि शर्म करो राहुल गांधी...
पुलवामा हमलाः राहुल गांधी के ट्वीट पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- शर्म करो इतनी घटिया राजनीति मत करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1- इस हमले से किसको फायदा हुआ?
2- इस हमले की जांच में क्या निष्कर्ष निकला?
3- इस हमले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में खामी के लिए अब तक भाजपा सरकार में किसे जिम्मेवार ठहराया गया?
Today as we remember our 40 CRPF martyrs in the #PulwamaAttack , let us ask:
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 14, 2020
1. Who benefitted the most from the attack?
2. What is the outcome of the inquiry into the attack?
3. Who in the BJP Govt has yet been held accountable for the security lapses that allowed the attack? pic.twitter.com/KZLbdOkLK5
राहुल के इस ट्वीट पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर जवाब दिया। कपिल ने लिखा, शर्म करो राहुल गांधी पूछते हो पुलवामा हमले से किसका फायदा हुआ? अगर देश ने पूछ लिया कि इंदिरा राजीव की हत्या से किसका फायदा हुआ, फिर क्या बोलोगे? इतनी घटिया राजनीति मत करो शर्म करो।
शर्म करो राहुल गांधी
पूछते हो पुलवामा हमले से किसका फायदा हुआ?
अगर देश ने पूछ लिया कि इंदिरा राजीव की हत्या से किसका फायदा हुआ , फिर क्या बोलोगे?
इतनी घटिया राजनीति मत करो
शर्म करो https://t.co/9C5AsNyMba
"तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं।
— 🇮🇳CRPF🇮🇳 (@crpfindia) February 13, 2020
गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं।"
WE DID NOT FORGET, WE DID NOT FORGIVE: We salute our brothers who sacrificed their lives in the service of the nation in Pulwama. Indebted, we stand with the families of our valiant martyrs. pic.twitter.com/GfzzLuTl7R
Tributes to the brave martyrs who lost their lives in the gruesome Pulwama attack last year. They were exceptional individuals who devoted their lives to serving and protecting our nation. India will never forget their martyrdom.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2020