सब्सक्राइब करें

दो दर्जन से अधिक ट्रेनें 30 मई तक रहेंगी निरस्त, पढ़ लें ये खबर कहीं पछताना न पड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 May 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
railway cancels many trains till 30 may due to repair construction work
ट्रेन

रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कई जगह निर्माण कार्य चलने के कारण रेलवे ने दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय तत्काल प्रभाव से लिया है। 30 मई तक एमईएमयू, डीएमयू और पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। आगे जानिए कौन सी हैं वो ट्रेनें...

Trending Videos
railway cancels many trains till 30 may due to repair construction work
डेमो - फोटो : डेमो

निर्माण कार्य के कारण दिल्ली-फर्रूखनगर-दिल्ली पैसेंजर, शकूरबस्ती-गाजियाबाद ईएमयू, निजामुद्दीन-नई दिल्ली-निजामुद्दीन ईएमयू, शकूरबस्ती-निजामुद्दीन-शकूरबस्ती ईएमयू, आनंद विहार-मेरठ-आनंद विहार एमईएमयू, मुरादाबाद-आनंद विहार-मुरादाबाद एमईएमयू, दिल्ली-रोहतक-दिल्ली एमईएमयू, प्रतापगढ़-लखनऊ-प्रतापगढ़ डीईएमयू, लखनऊ-कानपुर-लखनऊ एमईएमयू, सुल्तानपुर-लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर, .......

(जारी है...)

विज्ञापन
विज्ञापन
railway cancels many trains till 30 may due to repair construction work
डेमो - फोटो : डेमो

फैजाबाद-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-फैजाबाद पैसेंजर, लखनऊ-बाराबंकी एमईएमयू, वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर, कानपुर-लखनऊ-कानपुर एमईएमयू, कुरुक्षेत्र-अंबाला-कुरुक्षेत्र एमईएमयू, मुरादाबाद-चंदौसी-मुरादाबाद पैसेंजर, शाहजहांपुर-लखनऊ एमईएमयू, प्रयाग-बरेली पैसेंजर और मुरादाबाद-संभल हातिम सराय पैसेंजर समेत कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।

railway cancels many trains till 30 may due to repair construction work
डेमो - फोटो : डेमो

ईएमयू ट्रेनों में लगेंगे कार्डियो पल्मरी रेस्यूसाइटेशन चार्ट

रेलवे ने ईएमयू ट्रेनों में कार्डियो पल्मरी रेस्यूसाइटेशन चार्ट लगाने का निर्णय लिया है। रेलवे सीपीआर चार्ट लगाकर बताएगा कि हार्ट अटैक की स्थिति में कैसे यात्री को बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
railway cancels many trains till 30 may due to repair construction work
डेमो - फोटो : डेमो
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में डॉक्टर तुरंत उपलब्ध होना मुश्किल है। ऐसे में कार्डिएक अटैक के बाद पहले दस मिनट काफी महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में अगर सह यात्री सीपीआर फॉर्मूला अपनाता है तो यात्री की जान बचाई जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश पर चार्ट लगाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed