{"_id":"5ce4f7f5bdec22070063411b","slug":"tik-tok-celebrity-mohit-mor-killed-in-delhi-shop-see-photos-videos-police-verify-timeline","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियोः दुकान में बैठा था टिकटॉक सेलेब्रिटी मोहित, हेलमेट पहने बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियोः दुकान में बैठा था टिकटॉक सेलेब्रिटी मोहित, हेलमेट पहने बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 22 May 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
mohit mor murder
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
दिल्ली के नजफगढ़ में मंगलवार एक ऐसी घटना हो गई जिसने टिक टॉक के चाहने वालों को स्तब्ध कर दिया। टिक टॉक पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले मोहित मोर की कल गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से सिर्फ दिल्ली में ही नहीं उनके तमाम फॉलोअर्स को धक्का लगा है। मोहित की हत्या जिस निर्मम तरीके से की गई दिल दहलाने के लिए काफी है। आगे पढ़ें कैसे हुए मोहित की हत्या और देखें पूरा वीडियो..
Trending Videos
2 of 6
mohit mor murder
- फोटो : अमर उजाला
नजफगढ़ इलाके में मंगलवार शाम बदमाशों ने टिक टॉक ऐप पर सक्रिय एक जिम ट्रेनर को गोलियों से भून दिया। घटना के समय वह एक फोटो स्टेट की दुकान में था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उधर, पुलिस ने गैंगवार की घटना से इंकार करते हुए आपसी रंजिश की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
mohit mor murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त मोहित मोर (27) के रूप में हुई है। वह हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला था। शाम करीब पांच बजे मोहित शनि मंदिर वाली गली में फोटो स्टेट की दुकान में आया था। दुकानदार को कागजात देकर वह सोफे पर बैठ गया। इसी दौरान तीन हमलावर दुकान के अंदर दाखिल हुए। इनमें से दो ने हेलमेट पहन रखा था।
4 of 6
तीनों आरोपी दुकान में दाखिल होते हुए
- फोटो : अमर उजाला
तीसरा बदमाश गेट पर खड़ा रहा। हेलमेट पहने बदमाशों ने मोहित पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। दुकानदार किसी तरह बचकर निकल गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि रंजिश के अलावा अन्य कोण से भी मामले की जांच की जा रही है। मोहित के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
5 of 6
एक आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
पुलिस अधिकारियों ने दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। एक फुटेज में बदमाशों का चेहरा साफ तौर पर दिख रहा है। इसमें बदमाश दुकान के भीतर जाते हुए और वारदात को अंजाम देकर बाहर निकलते दिख रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।