Nikki Murder: दूल्हे के गायब होने पर घर पर मचा था हंगामा, साहिल लगा रहा था शव को ठिकाने; पहरा दे रहे थे दोस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को मुखबिर तंत्र से जानकारी मिली
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त ने बताया कि पुलिस को अपने मुखबिर तंत्र से हत्याकांड की जानकारी 13 फरवरी को हो गई थी। हत्याकांड की क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने वैज्ञानिक सबूत जुटाए हैं। सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज के अलावा घटनास्थल से बेहद बारिक से बारिक सबूतों को भी इकट्ठा किया गया है। सबूतों के आधार पर पुलिस सभी आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेगी।
लिवइन पार्टनर नहीं, साहिल की पत्नी थी निक्की
साहिल और निक्की लिवइन पार्टनर नहीं बल्कि दोनों पति-पत्नी थे। पुलिस की छानबीन में इसका खुलासा हुआ। निक्की और साहिल ने करीब सवा दो साल पूर्व एक अक्तूबर 2020 को ग्रेट नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली थी। निक्की का परिवार इससे बेखबर था, लेकिन साहिल के परिवार को इसकी जानकारी थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कई बार साहिल ने परिवार से निक्की को बहू स्वीकार करने के लिए भी कहा था, लेकिन दूसरी जाति का होने के कारण परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। यही वजह था कि परिवार ने साहिल की दूसरी शादी करवा दी। पुलिस ने शुक्रवार को आर्य समाज मंदिर जाकर छानबीन भी की।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निक्की और साहिल ने कई साल के प्यार के बाद ग्रेटर नोएडा के नवादा डेल्टा-1 स्थित आर्य समाज मंदिर जाकर शादी कर ली थी। साहिल ने पूछताछ के दौरान जब इसका खुलासा किया तो एक टीम ने मंदिर जाकर वहां के पुजारी से पूछताछ की। मंदिर से दोनों की शादी का सर्टिफिकेट भी बरामद कर लिया गया। इसके अलावा पुलिस के हाथ दोनों की शादी के कुछ फोटो और वीडियो भी मिले हैं। उनको भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शादी में साहिल का एक दोस्त गवाह था, पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।
वहीं दूसरी ओर साहिल और निक्की की शादी के बारे में निक्की के परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना था कि वह तो साहिल को ठीक से जानते भी नहीं थे। उनको बस यह पता था कि साहिल निक्की का दोस्त है। पुलिस ने शनिवार को निक्की की बहन और पिता से पूछताछ की।