राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत अभी तक पुलिस के लिए एक पहेली बनी है। देश-दुनिया में उसकी तलाश में भटक रही पुलिस को हनीप्रीत ने उस वक्त चौंका दिया जब उसकी तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गई। मंगलवार को इस पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें हनीप्रीत ने अपने वकील के जरिए यह याचिका दायर की है लेकिन खुद सामने आने से बच रही है।
ये हैं हनीप्रीत के वो राज जिन्हें एक महीने से सुलझाने में लगी है पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्या ने बताया है कि वह सोमवार को दिल्ली में उनके ऑफिस आई थी। ऐसे में यह साफ हो रहा है कि जिस हनीप्रीत को सारी दुनिया में तलाशा जा रहा है, वो तो देश की राजधानी दिल्ली में कहीं छिपी बैठी है।
सोमवार को हनीप्रीत ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की है। उसने दिल्ली हाईकोर्ट के वकील प्रदीप आर्या के साथ करीब करीब 2 घंटे की मुलाकात की थी। उसने वकील से बचाव का कानूनी रास्ता ढूंढने के लिए कहा है।
1. राम रहीम की गिरफ्तारी के दिन से ही हनीप्रीत सुर्खियों में आ गई थी। पंचकुला कोर्ट से डेरा प्रमुख राम रहीम को जब जेल भेजा जा रहा था तो वहीं हनीप्रीत की पावर भी देखने को मिली थी। एक कैदी के साथ में कैसे हनीप्रीत हैलीकॉप्टर में सवार होकर गई।
2. डेरा सच्चा सौदा का रसूख तब भी खत्म नहीं हुआ था जब राम रहीम को जेल भेज दिया गया था। इसका दूसरा नमूना तब मिला जब हनीप्रीत का बैग पकड़े हरियाणा के डिप्टी एडवोकेट जनरल गुरदास सिंह सलवारा को देखा गया था। वहीं आखिरी बार हनीप्रीत को देखा गया था। तब से लेकर आज तक हनिप्रीत लापता है।
3. मामला तब और गरमा गया जब हनीप्रीत और राम रहीम की नजदीकियों को लेकर खबरें सामने आई। यह बात भी सामने आई कि वह राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार है। इसके बाद पुलिस ने हनीप्रीत की तलाश तेज कर दी।
4. लेकिन यह नहीं मालूम था कि हनीप्रीत की तलाश इतनी लंबी हो जाएगी। आज तक हनीप्रीत पुलिस के हाथ नहीं लगी है। हनीप्रीत के गायब होने के बाद पता चला हनीप्रीत फरार हो गई है। एक समय यह भी आया जब ये कहा गया कि हनीप्रीत ने देश छोड़ कर भाग निकली है। इस खबर को पुख्ता करने के लिए हनीप्रीत के साथ फरार हुए उसके ड्राइवर की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी लेकिन जब वह हाथ लगा तो एक और बात सामने आई।
5. हनीप्रीत का ड्राइवर बोला मैडम नेपाल में है लेकिन कई दिन पुलिस ने हनीप्रीत को वहां भी हनीप्रीत का कोई नामों निशान नहीं मिला।