फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पुलिस को कर देंगे लाल, कहते ही मच गया बवाल, दौड़ा-दौड़ा कर वकीलों को पीटा

Fri, 03 Aug 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 03 Aug 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
see in pictures clash between lawyers and police in ghaziabad court reason is this
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

ढाबे पर खाने के दौरान हुए विवाद के बाद थाने में एक वकील की पिटाई के मामले ने बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया। साथी की पिटाई से नाराज वकील कचहरी परिसर में पुलिस से भिड़ गए। संघर्ष में वकीलों ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस ने उन पर खूब लाठियां भांजी। संघर्ष में करीब 12 वकील और एक दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। वकील एसपी सिटी के निलंबन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

see in pictures clash between lawyers and police in ghaziabad court reason is this
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

बुधवार रात को डीसी गौतम नाम के वकील अपने रिश्तेदारों के साथ नोएडा से विजय नगर लौट रहे थे। तिगरी रोड पर एक ढाबे पर खाने को लेकर उनकी ढाबा संचालक से झड़प हो गई। ढाबा संचालक अमित का आरोप है कि वकील ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और सिर फोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस वकील को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उधर वकीलों का आरोप है कि थाने में नाइट मुंशी धीरज और पीसी 11 पर तैनात शमी रजा, दुर्वेश और मनोज ने वकील के साथ मारपीट की।

see in pictures clash between lawyers and police in ghaziabad court reason is this
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने कर दी थी कार्रवाई
अपने साथी की थाने में पिटाई की खबर मिलने पर सुबह कचहरी में वकीलों ने अपने गुस्से का इजहार किया और एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी वैभव कृष्ण ने चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और उनके आदेश पर एक सिपाही और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
see in pictures clash between lawyers and police in ghaziabad court reason is this
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी के पहुंचने पर भड़का गुस्सा
एसएसपी के कार्रवाई कर देने पर भी वकीलों की नाराजगी कम नहीं हुई और बड़ी संख्या में वकील कचहरी परिसर में जमा हो गए। पुलिस को सूचना मिली कि कचहरी में वकीलों ने लोहामंडी चौकी इंचार्ज विपिन मलिक की पिटाई कर दी। सूचना पर एसपी सिटी आकाश तोमर कचहरी पहुंचे तो वकील भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हुए। पथराव में संजीव नाम के सिपाही के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वकीलों का आरोप है कि एसपी सिटी और पुलिसकर्मियों ने हथियार लहराते हुए वकीलों पर लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन
see in pictures clash between lawyers and police in ghaziabad court reason is this
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

जिला जज गिरजेश कुमार पांडेय से शिकायत की गई है। वकील एसपी सिटी के निलंबन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बार एसोसिएशन को मामले की जानकारी दी गई है।- अनिल पंडित, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed