फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेगम हसीन जहां का मोहम्मद शमी पर बड़ा खुलासा, फेसबुक पर डाले ऐसे सबूत, भारत से इंग्लैंड तक हड़कंप

Thu, 02 Aug 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Aug 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan alleges him that his mark sheets are fake, gives proof on facebook
हसीन जहां - फोटो : ANI

 इंग्लैंड दौरे पर गए टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर पत्नी हसीन जहां ने एक बार और बाउंसर फेंका है। हसीन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शमी की हाईस्कूल की मार्कशीट, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस पोस्ट किया है। इसके जरिए हसीन ने शमी के जन्मतिथि पर सवाल खड़ा कर दिया।

mohammed shami wife hasin jahan alleges him that his mark sheets are fake, gives proof on facebook
hasin jahan - फोटो : अमर उजाला

इन सभी डाक्यूमेंट में शमी की पैदाइश की अलग-अलग चार तारीखें हैं। अमर उजाला से बातचीत में हसीन ने शमी को जालसाज करार दिया है। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने छह मार्च को व्हाट्सएप चैटिंग की स्क्रीन शाट और फोटो पोस्ट कर उनकी जिंदगी में भूचाल ला दिया था। तब से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है।

mohammed shami wife hasin jahan alleges him that his mark sheets are fake, gives proof on facebook
hasin jahan - फोटो : अमर उजाला

अब तक दोनों के बीच सुलह-समझौते के भी कई प्रयास हुए, लेकिन बात नहीं बन पाई। फिलहाल दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं। हसीन जहां चार साल बाद मॉडलिंग की दुनिया में लौट आई हैं। वहीं शमी का फोकस क्रिकेट पर है। इन सबके बीच हसीन जहां ने मंगलवार की रात फेसबुक पर शमी के डाक्यूमेंट पोस्ट किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan alleges him that his mark sheets are fake, gives proof on facebook
hasin jahan - फोटो : अमर उजाला
शमी की जन्मतिथि किस दस्तावेज में क्या
- जेआईसी पतई खालसा हाईस्कूल, अमरोहा के अंकपत्र पर 03.01.1984 अंकित
- उदय प्रताप इंटर कालेज कुतुबपुर खेतबपुर गाजीपुर के हाईस्कूल के अंकपत्र पर जन्मतिथि 03.09.1990 
- मतदाता पहचान पत्र पर जन्मतिथि 01.01.2001 
- ड्राइविंग लाइसेंस पर जन्मतिथि 03.05.2001 
(हसीन जहां के आफिसियल फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट के आधार पर)
विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan alleges him that his mark sheets are fake, gives proof on facebook
hasin jahan - फोटो : अमर उजाला
क्या शमी ने दो बार पास किया हाईस्कूल क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने दो बार हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पहली बार जेआईसी पतई खालसा से वर्ष 2004 में किया। जबकि दूसरी बार जिला गाजीपुर के उदय प्रताप इंटर कालेज कुतुबपुर खेतबपुर से वर्ष 2008 में किया है। दोनों बार शमी ने ग्रेस के साथ थर्ड डिवीजन पास किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed