फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्रामः डीपीएस की बस ने साइकिल सवार दंपत्ति को कुचला, पति की मौत, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़

Thu, 02 Aug 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 02 Aug 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
gurugram dps bus crushes couple going on cycle husband died on spot wife serious mob vandalize bus
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : शाहनवाज आलम

सेक्टर-45 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की बस ने सेक्टर-44 में बृहस्पतिवार को साइकिल पर जा रहे बुजुर्ग दंपती को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जब तक चालक बस को ब्रेक लगाता तब तक दोनों सड़क पर करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए।

(सभी फोटोः शाहनवाज आलम)

gurugram dps bus crushes couple going on cycle husband died on spot wife serious mob vandalize bus
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : शाहनवाज आलम

बस के नीचे आने से पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने भी दम तोड़ दिया। दंपती साउथ सिटी-1 स्थित केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल में नौकरी के लिए जा रहे थे। वारदात के बाद चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया और बस में जमकर तोड़फोड़ की।

gurugram dps bus crushes couple going on cycle husband died on spot wife serious mob vandalize bus
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार मूल रूप से दक्षिणी दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) निवासी ग्यासुद्दीन (58) अपने परिवार के साथ गांव वजीराबाद में किराए पर रहते थे। ग्यासुद्दीन और उनकी पत्नी अंजू आरा (47) सेक्टर-30 स्थित के आर मंगलम स्कूल में हाउस कीपिंग का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram dps bus crushes couple going on cycle husband died on spot wife serious mob vandalize bus
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : शाहनवाज आलम

वह स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकले थे। इस दौरान उनका बेटा फिरोज भी पीछे-पीछे  मोटर साइकिल से जा रहा था। आरडी सिटी ट्रैफिक सिग्नल पार करने के बाद डीपीएस सेक्टर-45 की बस के चालक ने दंपती को टक्कर मार दी। दोनों बस के नीचे आने से करीब 100 मीटर तक घसीटते गए।

विज्ञापन
gurugram dps bus crushes couple going on cycle husband died on spot wife serious mob vandalize bus
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : अमर उजाला
ग्यासुद्दीन ने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंजू आरा को लोगों ने फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed