शाहीन बाग में अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई से सियासी पारा हाई हो गया है। भाजपा और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हैं। शाहीन बाग में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा की ओर से कहा गया कि आज जो लोग शाहीन बाग में बांग्लादेशी-रोहिंग्या के अवैध ठिकानों को बचाने के लिए सड़क पर लेट गए हैं, जनता भी जल्दी उनको लेटा देगी।
बुलडोजर पर राजनीति: कपिल मिश्रा बोले- पहले गिरे वो कातिल बिल्डिंग, तेजस्वी ने कहा- अहम मुद्दों से हटाया जा रहा ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी विधायक ने भाजपा पर निशाना साधा है। निगम की कार्रवाई के दौरान पहुंचे अमानतुल्लाह खान ने कहा कि अब मैं आया हूं, अभी देखता हूं कहां चल रहा है बुलडोजर। मैं तीन दिन पहले आया था। लोगों से आह्वान किया। लोगों ने खुद अतिक्रमण हटा लिया। अब एमसीडी बताए कि अतिक्रमण कहां है। पुलिस और अधिकारी मुझसे बात करें। ये यहां आकर माहौल खराब कर रहे हैं, राजनीतिकरण किया जा रहा है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बुलडोजर के नाम से दिल्ली के लोगों को बर्बाद करने का प्लान बनाया गया है। बुलडोजर कार्रवाई से सियासी माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। अतिक्रमण हटाना तो पहले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर से हटाएं। संविधान के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाए।
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जिस तरह आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने नेता जिन लोगों के अतिक्रमण को बचाने के लिए बुलडोजर के आगे लेटे हैं, उन्हें जनता देख रही है। उन्हें जल्द दिल्ली की जनता लेटा देगी। वे आतंकियों के समर्थन में आए हैं, वे बांग्लादेशी रोहिंग्या के समर्थन में आए हैं।
उधर, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में चर्चा बुलडोजर और लाउडस्पीकर पर की जा रही है, ये मुद्दा नहीं है। एक एजेंसी की रिपोर्ट है कि दिल्ली में लगभग 80-90 फीसदी निर्माण अवैध हैं, तो क्या पूरी दिल्ली पर बुलडोजर चलाया जाएगा। बेरोजगारी और महंगाई से ध्यान हटाने के लिए ये सब हो रहा है।