सब्सक्राइब करें

फिल्मी है वारदात: खुद को लगी थीं छह गोलियां, फिर भी बड़े भाई के ऊपर लेटकर बचाई जान, दोनों पहुंचे अस्पताल तो डॉक्टर भी हैरान

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 09 May 2022 12:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi attack on keshopur mandi ex chairman and his brother younger brother saved
दोनों भाइयों पर गोलियां चलाते बदमाश - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के सुभाष नगर इलाके में हमलावरों ने शनिवार रात पुलिस को खुली चुनौती दे दी। बीच सड़क पर सैकड़ों लोगों के सामने हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में कार सवार केशोपुर सब्जी मंडी के पूर्व चेयरमैन अजय चौधरी और उनके छोटे भाई जसवंत उर्फ जस्सा सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बावजूद बड़े भाई की जान बचाने के लिए जसवंत ने अपनी जान दाव पर लगा दी। जसवंत बड़े भाई के ऊपर लेट गए और फिर कार को आगे-पीछे कर हमलावरों को छकाया और गलत दिशा से कार भगाकर भाई और खुद को अस्पताल पहुंचाया।

Trending Videos
Delhi attack on keshopur mandi ex chairman and his brother younger brother saved
सीसीटीवी में कैद वारदात - फोटो : वीडियो ग्रैब

जसवंत को छह गोली लगी है जबकि अजय चौधरी को तीन गोली लगी है। दोनों भाइयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरूआती जांच में आपसी रंजिश की वजह से हमला करने की बात सामने आई है और हमलावर तिहाड़ गांव के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी में हमलावर कैद हो गए हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi attack on keshopur mandi ex chairman and his brother younger brother saved
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

बीच सड़क पर हुई गोलीबारी का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। जिसमें तीन हमलावरों का दुस्साहस साफतौर पर देखा जा रहा है। घटना के समय अजय चौधरी अपने छोटे भाई जस्सा चौधरी के साथ कार से घर की ओर जा रहे थे। वह अस्पताल में भर्ती अपने भाई को देखने गए थे। अजय चौधरी के एक परिचित ने बताया कि अजय को सुरक्षा के लिए एक सिपाही मिला हुआ है। घर जाने की वजह से उन्होंने सिपाही को अस्पताल से ही घर जाने के लिए कह दिया। दोनों भाई अपनी कार से जा रहे थे। कार को जस्सा चला रहे थे। 

Delhi attack on keshopur mandi ex chairman and his brother younger brother saved
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सुभाष नगर मोड़ पर आते ही पहले से ताक लगाए बाइक सवार हमलावर ट्रैफिक के भीड़ के बीच कार पर अंधाधुंध गोली चलाने लगे। वहां अफरा-तफरी मच गई। अजय चौधरी अपनी सीट को पीछे कर नीचे की ओर झुक गए जबकि हमलावरों को गोली चलाते देख जस्सा अपने बड़े भाई पर लेट गए। गोलियां जस्सा को लगीं। लेकिन जब जस्सा ने हमलावरों को कार की ओर आते देखा तो उन्होंने घायल होने के बावजूद कार की स्टेयरिंग संभाल ली। कार को तेजी से आगे की ओर लेकर भागे। हमलावर उनके पीछे भागा। जस्सा से अचानक कार को बैक किया और फिर बदमाशों पर चढ़ाने की कोशिश की। फिर कार को बैक कर वह गलत दिशा में कार को लेकर अस्पताल की ओर भागे। उनके परिचित ने बताया कि कार को लेकर वह एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां दोनों भाइयों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Delhi attack on keshopur mandi ex chairman and his brother younger brother saved
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गोलीबारी के दौरान कई लोग बाल बाल बचे

सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि गोलीबारी के दौरान भीड़भाड़ वाले सुभाष नगर में घटना के समय काफी चहल पहल थी। सड़क पर काफी ट्रैफिक था। वहां से काफी वाहन गुजर रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने अजय चौधरी को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान कार के आसपास से ई-रिक्शा और अन्य वाहन गुजर रहे थे। गोली चलते ही पीछे से आ रही गाड़ियां रूक गईं। लेकिन हमलावरों के गोलीबारी करने और पीड़ित के कार के आगे पीछे करने के दौरान एक साइकिल सवार बीच में आ गया लेकिन उसने खुद को बचा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed