फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहुत कुछ सिखाती हैं सलाखें: तिहाड़ में पहलवान तैयार कर रहे हैं ओलंपिक पदक विजेता सुशील, जेल में जल्द दंगल करते दिखेंगे कैदी

Mon, 09 May 2022 10:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 09 May 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar giving training to 20 tihar jail inmates of wrestling soon they will be playing
wrestler sushil kumar - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

दिल्ली के तिहाड़ जेल में जल्द दंगल करते दिखेंगे कैदी। आपने सही सुना, जेल नंबर दो में बंद एक दो नहीं बल्कि 20 पहलवान तैयार हो रहे हैं। ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार इन कैदियों को कुश्ती के दाव पेंच और शारीरिक तंदरुस्ती का गुर सिखा रहे हैं। जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पहलवानी को लेकर जेल में बंद कैदियों का रुझान बढ़ रहा है। जहां शुरूआत के दिनों में आधा दर्जन कैदी पहलवानी का गुर सीख रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 20 तक पहुंच गई है। 

Wrestler Sushil Kumar giving training to 20 tihar jail inmates of wrestling soon they will be playing
wrestler sushil kumar - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि सुशील कुमार को खेलकूद की गतिविधियों में शामिल करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर की वजह से इस योजना पर रोक लग गई थी। लेकिन लहर के खत्म होने के बाद दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को अपने साथी कैदियों को कुश्ती और शारीरिक तंदरुस्ती के गुर सिखाने के लिए तैयार कर लिया गया।

Wrestler Sushil Kumar giving training to 20 tihar jail inmates of wrestling soon they will be playing
Wrestler Sushil Kumar arrested - फोटो : अमर उजाला।

जेल अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती दौर में जेल नंबर दो में बंद छह कैदियों को सुशील कुमार ने पहलवानी का प्रशिक्षण देना शुरू किया, लेकिन कुछ दिन बाद ही अन्य कैदियों में भी पहलवानी को लेकर रुझान बढ़ा। उसके बाद सुशील कुमार ने इच्छुक कैदियों को कुश्ती व अन्य शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण देना शुरू किया। अब जेल में सुशील कुमार के 20 शागिर्द हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar giving training to 20 tihar jail inmates of wrestling soon they will be playing
पहलवान सुशील कुमार

जेल अधिकारी ने बताया कि पहलवान सुशील कुमार सुबह में 7.30 बजे से 9 बजे तक और शाम मे 4.30 बजे से 6.00 बजे तक कैदियों को प्रशिक्षित करते हैं। इस दौरान कैदी सुशील कुमार से पहलवानी का गुर सीख कर एक-दूसरे पर आजमाते हैं। साथ ही कैदी उनसे अपने को फिट रखने के टिप्स भी लेते हैं। जेल प्रशासन ने जेल नंबर दो में इनके लिए अलग से व्यवस्था की है। जेल महानिदेशक संदीप गोयल का कहना है कि सुशील कुमार पेशेवर पहलवान है। ऐसे में कैदियों को प्रशिक्षण से फायदा हो रहा है। कैदी अपने आप को फिट और तंदरुस्त रख रहे हैं। साथ ही कैदी खुद को व्यस्त भी रख रहे हैं। कैदियों के अंदर सकारात्मक सोच पैदा कर रहा है और उनके रोजमर्रा के कामकाज में भी यह काफी मददगार साबित हो रहा है।

विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar giving training to 20 tihar jail inmates of wrestling soon they will be playing
पहलवान सुशील कुमार - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

प्रशिक्षण देने के साथ खुद को भी फिट रख रहे हैं पहलवान सुशील कुमार
जेल अधिकारियों ने बताया कि कैदियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ सुशील कुमार खुद को भी फिट और तंदरुस्त रख रहे हैं। कैदियों को प्रशिक्षित करने से पहले एक घंटा सुशील कुमार कुमार खुद कसरत करते हैं और फिर डेढ़ घंटा कैदियों को कसरत और दंगल करने के लिए तैयार करते हैं।

हत्या के जुर्म में जेल में बंद हैं पहलवान सुशील कुमार 
ओलंपियन सुशील कुमार पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। सागर धनकड़ की हत्या साल 2021 में 4 मई को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में की गई थी। सुशील कुमार को पुलिस ने 23 मई को गिरफ्तार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed