फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बसपा नेता की पत्नी और चार बच्चों की हत्या करने वाले दोस्त ने किए दहला देने वाले खुलासे

Wed, 24 May 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 May 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
shocking revealation in BSP's Munnawar Hassan & his family murder in Delhi's Burari 
munawwar hasan

बुराड़ी इलाके में बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर मुनव्वर हसन की ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार की हत्या कर दी गई है। यह सनसनीखेज खुलासा हत्या के मामले में गिरफ्तार मुनव्वर हसन के पार्टनर साहिद खान उर्फ बंटी ने किया।

shocking revealation in BSP's Munnawar Hassan & his family murder in Delhi's Burari 
आरोपियों ने मुनव्वर की पत्नी और दो बेटी की हत्या कर उनके शवों को मेरठ के दौराला में जमीन में दबा दिया, जबकि दो बेटों के शवों को बुराड़ी इलाके में दबाया। एसडीएम की देखरेख में पुलिस टीम ने चार घंटे की खुदाई के बाद सोमवार रात करीब 10 बजे दोनों बेटों का शव बुराड़ी से बरामद कर लिया। पुलिस टीम मेरठ में शवों की बरामदगी में जुटी है।
shocking revealation in BSP's Munnawar Hassan & his family murder in Delhi's Burari 
साहिद ने मुनव्वर की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के लिए सुपारी किलर की मदद से वारदात को अंजाम दिलाया। इसके लिए उसने सुपारी किलर को तीन लाख रुपये दिए। बुराड़ी थाना पुलिस ने बंटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shocking revealation in BSP's Munnawar Hassan & his family murder in Delhi's Burari 
पकड़े गए दो आरोपी सुपारी किलर हैं। जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी मुनव्वर हसन (45) सपरिवार बुराड़ी की भगत कॉलोनी स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर रहता था। वह 15 साल से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।
विज्ञापन
shocking revealation in BSP's Munnawar Hassan & his family murder in Delhi's Burari 
मुनव्वर बादली विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका था। शनिवार दोपहर उसके दोस्त व पार्टनर बंटी ने पुलिस को सूचना दी कि मुनव्वर की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed