दिल्ली के विधायक ने पोस्ट किया करण जौहर के घर की पार्टी का वीडियो, हुए ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह वीडियो उस वक्त ज्यादा सुर्खियों में आ गया जब दिल्ली के राजौरी गार्डन से भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह वीडियो अपने अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, 'उड़ता बॉलीवुड- फिक्शन वर्सेज रिएलिटी। देखिए कैसे ये बॉलीवुड के ऊंचे और शक्तिशाली लोग अपने नशे की हालत को दिखा रहे हैं। मैं इन सितारों द्वारा ड्रग लेने के खिलाफ अपनी आवाज उठाता हूं। अगर आपको बुरा लगता है तो आप रीट्वीट करिए शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, करण जौहर, विकी कौशल।'
#UDTABollywood - Fiction Vs Reality
Watch how the high and mighty of Bollywood proudly flaunt their drugged state!!
I raise my voice against #DrugAbuse by these stars. RT if you too feel disgusted @shahidkapoor @deepikapadukone @arjunk26 @Varun_dvn @karanjohar @vickykaushal09 pic.twitter.com/aBiRxwgQx9
भले ही इसके बाद करण जौहर के घर में दी गई पार्टी का यह वीडियो विवाद में आ गया लेकिन इसे लेकर सिरसा की आलोचना भी हो रही है। ट्रोलर्स का कहना है कि सिरसा जी आप गलत जगह फोकस कर रहे हैं, आपने ये वीडियो क्यों पोस्ट किया, हमारा टाइम खराब करने के लिए धन्यवाद।
My wife was also present that evening (and is in the video). Nobody was in a “drugged state” so stop spreading lies & defaming people you don’t know!
It appears to be a privately organized party & perfectly normal. What's the hassle here? That's reflection of light, but nice try though pic.twitter.com/13I2aTOV2R
शिरोमणि अकाली दल के विधायक सिरसा की आलोचना कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने भी की है। मेरी पत्नी भी उस पार्टी में मौजूद थी(इस वीडियो में भी है)। कोई भी ड्रग्स के नशे में नहीं था, इसलिए जिन्हें आप नहीं जानते उनके बारे में झूठ फैलाना और उनकी छवि खराब करना छोड़ दीजिए। मुझे उम्मीद है कि आप बिना शर्त माफी मांगने की हिम्मत दिखाएंगे।
I hope you will show the courage to tender an unconditional apology https://t.co/Qv6FY3wNRk
एक अन्य यूजर ने कहा, 'सिरसा जी मैं आपकी बात से सहमत हूं कुछ हद तक। ये ठीक है नशा बुरी चीज है लेकिन क्या आप अपनी विधान सभा और लोकसभा में शराब के ठेके बंद करवा सकते हो? जवाब दीजिएगा ज़रूर और दूसरी बात किसी के घर में हो रही पार्टी उनका निजी फैसला है आप प्राइवेसी को कैसे भूल सकते हो। फिर भी ऐसी बातें?
This is like being morally judged by padosi waale uncle aunty but taken on a national scale lmao सिरसा जी मैं आपकी बात से सहमत हूं कुछ हद तक। के ठीक है नशा बुरी चीज है लेकिन क्या आप अपनी विधान सभा और लोकसभा में शराब के ठेके बंद करवा सकते हो? जवाब दीजियेगा ज़रूर और दूसरी बात किसी के घर में हो रही पार्टी उनका निजी फैसला है आप privicy को कैसे भूल सकते हो। फिर भी ऐसी बातें?
जब 10 पंजाब मे तुम्हारी सरकार थी तब क्यो चुप थे ? पंजाब को नशेड़ी तुम्हारी सरकार ने बनाया तब बोलती बंद थी अब किस मुंह से नशे के खिलाफ बोल रहे हो ?
— Lucky Arora (@luckkyarora2) July 31, 2019