{"_id":"5ce561cbbdec22077559476e","slug":"son-killed-father-over-property-dispute-in-shahdara","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली शहादरा हत्याकांडः बेटे ने रातभर किए पिता के 50 टुकड़े, पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली शहादरा हत्याकांडः बेटे ने रातभर किए पिता के 50 टुकड़े, पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 22 May 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
son killed father in shahdara
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
संदेश के छोटे भाई आदेश ने बताया कि परिवार से झगड़े के कारण उसके भाई को पत्नी व बच्चों ने खाना देना बंद कर दिया था। संदेश तीन वक्त का खाना या तो अपने भाइयों या फिर होटल में खाता था। एक घर में रहने के बाद भी वह बच्चों व पत्नी से अनजानों की तरह रहता रहता था। दूसरे फ्लोर पर बने हॉल में वह बस सो जाता था।
Trending Videos
2 of 5
son killed father in shahdara
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया है कि बचपन से उसका पिता शराब पीकर उसकी मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। इसके अलावा वह बच्चों को भी गंदी-गंदी गालियां देता था। मां ने कई बार पिता को खाना देने का प्रयास किया तो वह गुस्से में खाना नहीं खाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
son killed father in shahdara
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन साल से संदेश अपने घर पर खाना नहीं खा रहा था। यहां तक वह बेटी व पत्नी को अपने कपड़े भी नहीं धोने देता था। दूसरी ओर भाइयों ने आरोप लगाया है कि जानबूझकर उसे खाना नहीं दिया जाता था। पुलिस पहली मंजिल पर आदेश के मकान में रहने वाले किरायेदारों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
4 of 5
बेटे ने पिता की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
बेटा रातभर करता रहा पिता के टुकड़े, पड़ोसियों को भनक नहीं...
सोमवार रात को आरोपी अमन ने अपने पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने रात भर बैठकर अपने पिता के शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए। लेकिन उसकी फ्लोर के ठीक नीचे रहने वाले पड़ोसियों को इसकी भनक नहीं लगी। दरअसल संदेश के ठीक नीचे वाली फ्लोर आदेश के हिस्से में है। वह मकान को धर्मवती नामक महिला को किराये पर दिया हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
son killed father in shahdara
- फोटो : अमर उजाला
धर्मवती ने पुलिस को बताया कि उसे किसी तरह की कोई आवाज सुनाई नहीं दी। धर्मवती ने अजीब तरह की गंध आने की बात जरूर की। मंगलवार को रात जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शव को बरामद किया तो धर्मवती को पूरी वारदात का पता चला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।