फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में बढ़ती रेप की घटनाओं को रोकने के लिए उठाया अनोखा कदम, जरूर देखें ये Pics

Wed, 07 Mar 2018 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Mar 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
stop rape campaign Rally by Wearing Boxer Shorts
rape roko - फोटो : जी पॉल

दिल्ली में छोटी बच्चियों के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली महिला आयोग एक्शन मोड में आ गया है। आयोग ने इसके लिए रेप रोको अभियान भी शुरु किया हुआ है।इसी अभियान के तहत दिल्ली महिला आयोग के पुरुष स्वयंसेवक मंगलवार को बॉक्सर शाट्र्स पहन कर सड़कों पर उतरे।मंडी हाउस से सेंट्रल पॉर्क तक एक रैली निकाली गई जिसमें रेप के खिलाफ आवाज उठाते हुए प्रदर्शन किया गया। (सभी फोटो - जी पाल/अमर उजाला)





 
stop rape campaign Rally by Wearing Boxer Shorts
rape roko - फोटो : जी पॉल

बॉक्सर शॉटर्स पहन कर रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य कपड़ों को बलात्कार का मुख्य कारण बताने वाले लोगों की बीमार मानसिकता को मुंह तोड़ जवाब देना था। हाथों में हाथों में बोर्ड व शरीर पर स्लोगन लिखे थे कि कपड़े छोटे नहीं, तुम्हारी मानसिकता छोटी है, और आठ माह की बच्ची ने क्या कपड़े पहने थे यह लिखा था। यह बोलते हुए रैली में शामिल पुरुष आगे बढ़ते रहे।

stop rape campaign Rally by Wearing Boxer Shorts
rape roko - फोटो : अमर उजाला

 युवाओं में इस बात को लेकर भी गुस्सा था कि समाज व सरकार इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। पुरुषों केसाथ कई लड़कियों ने भी इस रैली में हिस्सा लिया। लड़कियों ने कहा कि अपनी लड़की को मत कहो कि क्या पहनें बल्कि अपने लड़कों को लड़कियों का आदर करना सिखाएं। इस रैली में दिल्ली विश्वविद्यालय केछात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि जनवरी में आठ माह की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना के बाद से दिल्ली महिला आयोग ने रेप रोको अभियान की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
stop rape campaign Rally by Wearing Boxer Shorts
rape roko - फोटो : अमर उजाला

पहलवान योगेशवर दत्त ने रेप रोको अभियान को दिया समर्थन 
दिल्ली महिला आयोग केरेप रोको अभियान को लगातार समर्थन मिल रहा है। अब ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेशवर दत्त ने रेप रोको अभियान को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने मंगलवार को आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से मुलाकात की। समर्थन देते हुए योगेश्वर दत्त ने कहा कि हमें एक साथ आकर इस बुराई के खिलाफ लडना चाहिए।

विज्ञापन
stop rape campaign Rally by Wearing Boxer Shorts
rape roko - फोटो : जी पॉल

सभी देशवासियों को अपनी बहन, मां व पत्नी के लिए बाहर आना चाहिए और रेप रोको अभियान को समर्थन देना चाहिए। उन्होंने रेप केदोषी को छ: माह में फांसी दिए जाने की आयोग की मांग का भी समर्थन किया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक योगेश्वर आठ मार्च को सेंट्रल पार्क में बनने वाली मानव श्रृंखला का भी हिस्सा होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed