फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Campaign launched to free areas from garbage; clean ward to receive a reward of 1 crore.

Delhi NCR News: कूड़े से आजादी दिलाने की मुहिम शुरू, साफ वार्ड को मिलेगा एक करोड़ का इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की दो टूक चेतावनी, सफाई से बचने के लिए क्षेत्राधिकार का बहाना नहीं चलेगा
विज्ञापन

सड़क किसी भी विभाग की हो, सफाई एमसीडी को करनी होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बाद अब राजधानी को कूड़े से आजादी दिलाने की मुहिम शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान 2026 की शुरुआत करते हुए कहा कि दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या कूड़ा और गंदगी है। उन्होंने निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से साफ शब्दों में कहा कि सफाई की जिम्मेदारी से बचने के लिए क्षेत्राधिकार का बहाना नहीं चलेगा। सड़क चाहे किसी भी विभाग की हो, सफाई एमसीडी की जिम्मेदारी होगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में रोजाना करीब 15 हजार मीट्रिक टन कूड़ा पैदा होता है, जबकि पहले केवल छह से सात हजार मीट्रिक टन ही प्रसंस्करण हो पा रहा था। इसी वजह से कूड़े के पहाड़ लगातार बढ़ते गए। उन्होंने कहा कि अब सरकार का लक्ष्य कूड़ा पैदा होने से लेकर उसके वैज्ञानिक निस्तारण तक पूरी व्यवस्था को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने पार्षदों के लिए अनूठी 12 महीने की स्वच्छता प्रतियोगिता का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से शुरू होने वाले हर एक महीने के चक्र में सबसे साफ वार्ड को एक करोड़ रुपये का फंड दिया जाएगा। यदि कोई वार्ड लगातार बेहतर प्रदर्शन करता है तो अगले महीने उसे दो करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं। पूरे 12 महीने तक स्वच्छता का प्रदर्शन बनाए रखने वाला वार्ड अधिकतम 12 करोड़ रुपये तक का फंड हासिल कर सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान के लिए कूड़ा अलग करना, संग्रहण, सफाई और वैज्ञानिक प्रसंस्करण को अहम बताया। उन्होंने कहा कि जहां कूड़ा पैदा हो, वहीं उसका पृथक्करण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलाएं जाएंगे विशेष अभियान
मुख्यमंत्री ने बताया कि 23 व 30 अगस्त और छह और 13 सितंबर को झुग्गी-झोपड़ी समूहों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। हर शनिवार और रविवार सार्वजनिक शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एक से 10 सितंबर तक पार्कों से हरित कचरा हटाने का अभियान चलेगा और 17 सितंबर को स्थानीय सरकारी अस्पतालों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक मेरा स्कूल सबसे सुंदर प्रतियोगिता के साथ विद्यालयों में रखरखाव और शून्य-कचरा परिसर अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद, महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर मोनिका पंत, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन जयभगवान यादव, विधायक अभय वर्मा, आयुक्त संजीव खिरवार आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed