फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा में विलीन हुईं सुषमा की अस्थियां, बेटी बांसुरी और पति स्वराज ने नम आंखों से दी विदाई

Thu, 08 Aug 2019 05:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 08 Aug 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
sushma swaraj ashes immersed in ganga river at braj ghat hapur by daughter bansuri
sushma swaraj - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी और उनके पति स्वराज कौशल ने हापुड़ के ब्रजघाट में उनकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर दीं। इसके साथ ही हरदिल अजीज सुषमा स्वराज की अंतिम विदाई भी हो गई। इस मौके पर पिता-पुत्री दोनों बेहद ही भावुक दिखे। आगे देखें तस्वीरें...



sushma swaraj ashes immersed in ganga river at braj ghat hapur by daughter bansuri
sushma swaraj - फोटो : अमर उजाला

स्वराज कौशल और बांसुरी आज लगभग 10.15 बजे ब्रजघाट पहुंचे फिर दोनों ने नांव से जाकर सुषमा स्वराज की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। इस समय का वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि सुषमा के जाने से पिता-पुत्री के जीवन में कितना खालीपन आ गया है। सुषमा स्वराज की अस्थियां विसर्जित करते हुए दोनों की आंखें नम थीं।



 

sushma swaraj ashes immersed in ganga river at braj ghat hapur by daughter bansuri
sushma swaraj - फोटो : अमर उजाला

हजारों नम आंखों ने दी पूर्व विदेश मंत्री को अंतिम विदाई 
प्रखर वक्ता और देश-दुनिया के लोगों के दिलों पर राज करने वालीं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुधवार को अनंत में विलीन हो गई। लोधी रोड स्थित शवदाह केंद्र में पीएम मोदी सहित कई दिग्गज हस्तियों और हजारों नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार इलेक्ट्रिक शवदाह में किया गया और उनकी इकलौती पुत्री बांसुरी के हाथों कर्मकांड कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushma swaraj ashes immersed in ganga river at braj ghat hapur by daughter bansuri
sushma swaraj - फोटो : अमर उजाला

श्रद्घांजलि और अंतिम विदाई देते समय पीएम मोदी भावुक हुए तो उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, लालकृष्ण आडवाणी और सपा सांसद रामगोपाल यादव फूट फूट कर रोते दिखे। उन्हें श्रद्घांजलि देने में पार्टी लाइन टूट गई। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुलायम सिंह यादव, बसपा प्रमुख मायावती, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी दलों के सभी दिग्गज नेताओं ने उनके आवास पर जा कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।

विज्ञापन
sushma swaraj ashes immersed in ganga river at braj ghat hapur by daughter bansuri
Sushma Swaraj - फोटो : ANI

मंगलवार रात अचानक दिल का दौरा पडने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को पहले उनके आकाश धवन दीप बिल्डिंग ले जाया गया। इसके बाद पार्टी मुख्यालय में उनकेपार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए दिग्गज हस्तियों केसाथ-साथ सामान्य लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार के लिए जब उनके पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय से लोधी रोड शवदाह केंद्र ले जाया जा रहा था तब भी सैंकड़ों लोग आंखों में आंसू भर उनके पार्थिव शरीर के साथ थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed