{"_id":"633b3e11b29e7775912942a1","slug":"tension-after-manish-murder-in-nand-nagri-several-companies-of-police-and-paramilitary-forces-deployed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नंद नगरी में तीन दिन से तनाव: सदमे में है मनीष की मां, छोड़ा दाना-पानी, अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंद नगरी में तीन दिन से तनाव: सदमे में है मनीष की मां, छोड़ा दाना-पानी, अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मृतक मनीष के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
नंद नगरी इलाके में मनीष की मौत के बाद लगातार तीसरे दिन में तनाव देखने को मिला। परिजन व स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखे। सोमवार दोपहर के समय नाराज परिजनों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों व स्थानीय लोगों को ऐसा करने से रोका। जिसके बाद लोगों की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। मृतक मनीष की बहन ने महिला पुलिस कर्मियों पर उसको पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस मारपीट और धक्का-मुक्की की बात से इंकार कर रही है। वहीं सोमवार शाम को ही स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालने की भी अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस की ओर से हालात को देखते हुए इसकी इजाजत नहीं दी गई। फिलहाल लोकल पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां अभी भी तैनात हैं। पुलिस पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं।
Trending Videos
2 of 5
मृतक मनीष
- फोटो : अमर उजाला
मृतक मनीष की बहन लविका (21) ने बताया कि इनका सब कुछ होने के बाद भी किसी ने उनके परिवार की सुध नहीं ली। घटना के बाद से मां मिथिलेश ने कुछ नहीं खाया है। वह अपनी सुधबुध खो बैठी है। दिल्ली सरकार को भी परिजनों की खबर लेना चाहिए थी। परिजनों व स्थानीय लोगों ने दिल्ली सरकार से अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए दोपहर 12.00 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला बनाकर उसे जलाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उनको ऐसा नहीं करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
स्थानीय लोगों से बात करते पुलिस वाले
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लोगों से जबरन पुतला छीन लिया। इस दौरान लोगों से धक्का-मुक्की हुई। लविका ने बताया कि भीड़ के बीच वह अपनी मां को तलाश कर रही थी। इस बीच एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे बुरी तरह पीट दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इससे इंकार किया। परिजनों की मांग थी कि मनीष के परिवार को उचित मुआवजा मिले। इसके अलावा दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने के लिए मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले।
4 of 5
लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
- फोटो : amar ujala
एक अन्य परिजन ने बताया कि दलित मनीष की हत्या के बाद विरोध जताने के लिए स्थानीय लोग कैंडल मार्च भी निकालने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन पुलिस की ओर से ऐसी इजाजत नहीं दी गई। दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जेल में बंद आरोपी मोहसिन व शाकिर को मनीष हत्याकांड में आरोपी बनाया जाए।
विज्ञापन
5 of 5
मनीष को चाकुओं से गोदा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शनिवार रात को नंद नगरी के सुंदर नगरी इलाके में डीएम कार्यालय के पास तीन लड़कों बिलाल, फैजान और आलम ने मनीष की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी थी। दरअसल मनीष ने एरिया के कुछ युवकों पर एक साल पहले हत्या के प्रयास का एक केस दर्ज करवाया हुआ था। यह लोग मनीष और उसके परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। ऐसा करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले में अभी कुछ अन्य युवकों की तलाश हैं। इन सभी के परिजन घर बंदकर मौके से फरार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।